Karz Mukti Ke Upay: कई बार हमारे ऊपर कुछ ऐसे कर्ज चढ़ जाते हैं, जिन्हें लाख कोशिशों के बाद भी उतारना मुश्किल होता है. यदि आप भी कुछ ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं तो आपकी परेशानी दूर हो सकती है. हम आपको कर्ज से मुक्ति पाने के राशि के अनुसार उपाय बता रहे हैं. इस उपाय को एक बार जरूर आजमाएं. कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार के दिन ऋणमोचक मंगल स्रोत का पाठ करना चाहिए.
किस दिन लेना चाहिए कर्ज और किस दिन नहीं
ज्योतिष शास्त्र में कर्ज को लेने और देने के लिए भी दिन निर्धारित हैं. ज्योतिष के मुताबिक यदि आपको किसी से धन उधार लेना हो तो इसके लिए हमेशा सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन चुनें. ऐसी मान्यता है कि इस दिन लिया गया उधार जल्द ही आसानी के साथ चुकता हो जाता है. मंगलवार को कभी भी कर्ज नहीं लेना चाहिए. इस दिन लिया गया कर्ज उतारने में काफी परेशानी होती है.
किस राशि वालों को कर्ज से मुक्ति के लिए क्या करने चाहिए
1. मेष: हरे रंग के गणेश जी की पूजा करें. नित्य प्रातः उनको दूर्वा अर्पित करें.
2. वृष: मां लक्ष्मी को गुलाबी फूल अर्पित करें. शुक्रवार को लोगों में मिसरी बांटें.
3. मिथुन: मंगलवार का व्रत रखने का प्रयास करें. मंगलवार को हनुमान जी के चरण धुलाएं.
4. कर्क: अधिक से अधिक सात्विक रहने का प्रयास करें. बृहस्पतिवार को केले का दान करें.
5. सिंह: शनिवार को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. एक लोहे का छल्ला धारण करें.
6. कन्या: शिव जी को तिल मिलाकर जल अर्पित करें. शनिवार को मीठी चीज का दान करें.
7. तुला: बृहस्पतिवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. इस दिन पीले वस्त्र जरूर धारण करें.
8. वृश्चिक: मंगलवार को हनुमान जी को तुलसी दल अर्पित करें. बुधवार को पशु को चारा खिलाएं.
9. धनु: नित्य प्रातः भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें. शुक्रवार को कन्याओं में सफद मिठाई बांटें.
10. मकर: नित्य प्रातः गणेश जी की आरती करें. बुधवार को गणेश जी को हरी इलाइची अर्पित करें.
11. कुंभ: सोमवार को शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें. सफेद रंग के रुमाल में थोड़े से अक्षत, अपने पूजा स्थान पर रखें.
12. मीन: नित्य प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें. रविवार को गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं.