Symbolic Photo
Symbolic Photo
घर में कलह-क्लेश होने के बहुत कारण होते हैं. इसके लिए वास्तु दोष और ग्रह दोष भी जिम्मेदार होते हैं. पंडित शैलेंद्र पांडेय के मुताबिक जिस घर में कलह-कलेश होता है, वहां मंगल खराब होता जाता है.
घर के लोगों में प्रेम घट जाता है. घर में बीमारियां आने लगती हैं और आय के साधन कम होने से कर्ज बढ़ता जाता है. घर में सुबह-सुबह कलह-क्लेश के कई कारण होते हैं लेकिन इनमें मुख्य पीड़ित ग्रह, पित्र दोष और घर में वास्तुदोष का होना हो सकता है. घर में शाम के समय क्लेश का मुख्य कारण पितर दोष और गंदगी होता है. घर में रात के समय क्लेश का मुख्य कारण शनि ग्रह होते हैं.
घर में मदिरापान करने का क्या पड़ता है प्रभाव
मदिरापान करने से राहु जागृत हो जाता है. इससे जीवन में आकस्मिक घटनाएं घटती हैं. जीवन में अपयश का सामना करना पड़ता है. धन की हानि निश्चित रूप से होती है.
घर में सीलन का होना
घर की सीलन बताती है कि सूर्य का शुभ प्रभाव घट रहा है. इससे स्वास्थ्य में समस्याएं होती हैं. साथ ही घर की उन्नति रुक जाती है. बीमारियों में घर का धन खर्च होता जाता है.
घर में सूर्य का प्रकाश न आना
घर में सूर्य का प्रकाश न आए तो सारे ग्रह कमजोर हो जाते हैं. स्वास्थ्य से लेकर धन तक, मुश्किलें आने लगती हैं. व्यक्ति को जीवन में नाम यश की समस्या होने लगती है. घर में अक्सर संतान सम्बन्धी समस्याएं होने लगती हैं.
घर में महिलाओं का अपमान होना
घर में जहां महिलाओं का सम्मान नहीं होता, वहां शुक्र और चंद्र खराब होते जाते हैं. घर में धन की कमी हो जाती है. एक दिन खूब दरिद्रता भी आ जाती है. अक्सर जीवन में बड़ी दुर्घटनाएं घटती रहती हैं.
चीखना-चिल्लाना
जिन घरों चीखना-चिल्लाना होता रहता है, उस घर की तरंगें खराब हो जाती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए. ऐसा नहीं होने पर उस घर में हमेशा पैसों से जुड़ी परेशानियां के कारण क्लेश रहता है.
कौन से ऐसे कार्य करने से जीवन का दुर्भाग्य होता है समाप्त
1. घर में सुबह-सुबह भजन आदि का संगीत लगाएं.
2. घर में झाड़ू को संभाल कर रखें.
3. बिस्तर पर बैठकर खाना न खाएं.
4. घर को जहां तक संभव को अस्त-व्यस्त न रखें.
5. सुबह और शाम के समय कुछ समय पूजा उपासना या ध्यान करें.
6. पूजा स्थान पर एक पात्र में जल भरकर रखें.
7. रात्रि को सोने के पहले भगवान को धन्यवाद जरूर दें.
8. रोज सुबह होने वाले झगड़ों से बचने के लिए घर के मंदिर को साफ रखें.
9. हर रोज मंदिर में धूप दीप जलाएं.
10. सुबह के समय भगवान गणपति के किसी भी स्रोत का पाठ करें.