Advertisement

Chandra Grahan 28 August 2026: रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण का संयोग, जानें किन राशि वालों को नौकरी से लेकर बिजनेस तक में मिलेगा लाभ

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है. चंद्र ग्रहण शुक्रवार सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर शुरू हो गया है और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा. यह ग्रहण हमारे देश में नहीं दिखेगा, जिसके चलते सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यहां आप जान सकते हैं चंद्र ग्रहण का प्रभाव किन-किन राशियों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद रहेगा. 

Lunar eclipse on Raksha Bandhan
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST

Lunar eclipse on Raksha Bandhan: पूरे देश में 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस साल रक्षाबंधन के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगा है. चंद्र ग्रहण शुक्रवार सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर शुरू हो गया है और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा. यह ग्रहण हमारे देश में नहीं दिखेगा, जिसके चलते सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. शास्त्रों में कहा गया है कि सूतक का नियम तभी माना जाता है, जब ग्रहण अपनी आंखों से दिखाई दे. आपको मालूम हो सूतक में शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही है. रक्षाबंधन के दिन बहनें बिना सूतक की बाधा के अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं. यहां आप जान सकते हैं चंद्र ग्रहण का प्रभाव किन-किन राशियों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद रहेगा. 
 
किन राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का कैसा पड़ेगा प्रभाव

1. मेष राशि: शुक्रवार को लगा चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा. यह चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए एकादश भाव में लगेगा. इससे इस राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं. मेष राशि वाले जातक अपने दोस्तों की सहायता से कई तरह के महत्वपूर्ण काम करने में सफल होंगे. इनकम के नए-नए स्रोत खुल सकते हैं और अधूरे काम पूरे होंगे. 

2. वृषभ राशि: इस चंद्र ग्रहण का अनुकूल प्रभाव वृषभ राशि वाले लोगों पर पड़ेगा. यह चंद्र ग्रहण आपकी राशि से दशम भाव में लगेगा. इससे वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. अचानक धन मिलने का योग बनेगा. नई नौकरी के लिए शुभ योग बनेंगे. वृषभ राशि वालों का समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

3. धनु राशि: साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण धनु राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ रहेगा. आपकी राशि में चंद्रमा का गोचर तीसरे भाव में होगा. इससे आपके साहस, पराक्रम और संचार करने के क्षमता में बढ़ोतरी होगी. बस धनु राशि वालों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. यह चंद्र ग्रहण धनु राशि वालों को धन लाभ का अवसर देगा. 

4. कन्या राशि: यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि वालों के छठे भाव में लग रहा है. कुंडली का यह छठा भाव रोग, ऋण, शत्रु और प्रतियोगिता का होता है. इस चंद्र ग्रहण से लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी. 

5. मिथुन राशि: यह चंद्र ग्रहण मिथुन राशि वालों के खर्च बढ़ा सकता है. आय में उतार-चढ़ाव रह सकता है. बेवजह की चिंता परेशान करेगी. स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी गई है.

6. सिंह राशि: सिंह राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य, दांपत्य जीवन और पैसों के माामले में सावधानी रखनी चाहिए. निवेश से बचना बेहतर रहेगा. 

7. कुंभ राशि: कुंभ रााशि वालों को वैवाहिक जीवन, संतान और धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की सलाह है. यह चंद्र ग्रहण प्रभाव डाल सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement