ज्योतिष शास्त्र में हर दिन, नक्षत्र और मुहूर्त में जन्म लेने वाले जातक का अपना अलग महत्व, चरित्र और संरचना होती है. पंडित शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में वर्णित है जिस दिन जिस बच्चे का जन्म होगा उस दिन का प्रभाव उस जातक के जीवन पर सदैव बना रहेगा. जन्म का दिन व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और व्यवहार पर गहरा प्रभाव डालता है.
1. सोमवार के दिन जन्म लेने वाले कैसे होते हैं: सोमवार के दिन जन्म लेने वाले मूडी स्वभाव के होते हैं. इनका भाग्य आमतौर पर विवाह के बाद उदय होता है. इन्हें हमेशा अपने रिश्तों में सावधानियां रखनी चाहिए. इनको ज्यादा से ज्यादा शिव जी की उपासना करनी चाहिए.
2. मंगलवार के दिन जन्म लेने वाले कैसे होते हैं: इस दिन जन्म लेने वाले लोग बड़े क्रोधी होते हैं. आम तौर पर बचपन में बीमार रहते हैं. इन्हें हमेशा चोट-चपेट का ख्याल रखना चाहिए. इनको हनुमान जी की उपासना अवश्य करनी चाहिए.
3. बुधवार के दिन जन्म लेने वाले कैसे होते हैं: इस दिन जन्म लेने वाले लोग धनवान होते हैं लेकिन हर काम में परफेक्शन चाहते हैं. इन्हें अपने अहंकारी स्वभाव पर नियंत्रण रखना चाहिए. इनको अधिक से अधिक श्री हरि की उपासना करनी चाहिए.
4. बृहस्पतिवार के दिन जन्म लेने वाले कैसे होते हैं: इस दिन जन्म लेने वाले लोग भाग्यवान होते हैं. इन्हें मान-सम्मान खूब मिलता है . इन्हें जीवन में दूसरों पर ज्यादा विश्वास करने से बचना चाहिए. इनको शिव जी की उपासना अवश्य करनी चाहिए.
5. शुक्रवार के दिन जन्म लेने वाले कैसे होते हैं: इस दिन जन्म लेने वाले लोग आध्यत्मिक होते हैं . इनके ऊपर ईश्वर की विशेष कृपा होती है. इन्हें लापरवाही और अतिविश्वास से बचना चाहिए. इनको अधिक से अधिक ध्यान और दान करना चाहिए.
6. शनिवार के दिन जन्म लेने वाले कैसे होते हैं: इस दिन जन्म लेने वाले लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ता है लेकिन एक उम्र के बाद विदेश जाकर खूब सफलता पा जाते हैं. इन्हें नशे और प्रेम के चक्कर से बचना चाहिए. इनको नियमित रूप से शनिदेव की उपासना करनी चाहिए.
7. रविवार के दिन जन्म लेने वाले कैसे होते हैं: इस दिन जन्म लेने वाले लोग बीमार रहते हैं. ये जीवन में खूब नाम यश पाते हैं. इन्हें अपने पारिवारिक जीवन पर विशेष ध्यान देना चाहिए. साथ ही नियमित रूप से सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए.
दिन और उनके देवता: रविवार के देव सूर्य देव हैं. सोमवार को शिव और पार्वती, मंगलवार के लिए कार्तिकेय, बुधवार के दिन श्री हरि विष्णु, बृहस्पतिवार के ब्रह्मदेव, शुक्रवार के इंद्र और शनिवार के देव यम देवता माने जाते हैं. इनकी पूजा करने से जातकों को जीवनभर लाभ मिलता है.
जिनका जन्मदिन 11 मई को है: आने वाले वर्ष में स्वास्थ्य में सुधार होगा. करियर में बड़े बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग हैं. धन की स्थिति कुल मिलाकर ठीक रहेगी. विवाह और संतान के मामलों में विलम्ब होगा. पूरे वर्ष भगवान शिव की उपासना करें.