Advertisement

Positive and Negative Thoughts: एक विचार से दूर हो सकती है हर समस्या... बदल सकता है भाग्य... लेकिन कैसे... यहां जानिए 

लगातार किसी व्यक्ति, वस्तु या घटना के बारे में विचार करने से वह मूर्त रूप लेने लगती है. अगर विचार नकारात्मक हों तो अशुभ होने की संभावना बढ़ जाती है. सकारात्मक विचारों की शक्ति से जीवन की हर बड़ी समस्या और खराब ग्रहों के प्रभाव को दूर किया जा सकता है.

Every Problem Can be Resolved Through Thought
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

सोच या विचार ईश्वर का वरदान है. इसके सही उपयोग से अद्भुत शक्तियां पाई जा सकती हैं. विचार से भाग्य को भी बदला जा सकता है और जीवन की तमाम समस्याएं सुलझाई जा सकती हैं. ज्योतिषी शैलेंद्र पाण्डेय ने बताया कि विचार स्वयं पर और दूसरों पर धीरे- धीरे बहुत गहरा असर डालते हैं. आपको मालूम हो कि विचार और अनुभूति हमारे मन की दो अलग-अलग, लेकिन एक-दूसरे से संबंधित अवस्थाएं होती हैं. विचार जहां बुद्धि की सोच को कहा जाता है, वहीं अनुभूति दिल के अहसास या अनुभवों से जुड़ी होती है. आमतौर पर कहा जाता है कि कुछ लोग दिल से सोचते हैं तो कुछ लोग दिमाग से सोचते हैं. जो दिमाग से सोचते हैं, वे हर बात में अपना लाभ-हानि देखते हैं और जो लोग दिल से सोचते हैं, वे दूसरों के दुख-दर्द से भी दुखी हो जाते हैं या दूसरों की खुशी में खुश भी हो जाते हैं.

कैसे होती है विचार से लाभ या हानि 
लगातार किसी व्यक्ति, वस्तु या घटना के बारे में विचार करने से वह मूर्त रूप लेने लगती है. अगर विचार नकारात्मक हों तो अशुभ होने की संभावना बढ़ जाती है. इस नकारात्मक विचार से प्रकृति में अशुभ परिवर्तन होने आरम्भ हो जाते हैं. अगर विचार शुभ हों तो प्रकृति शुभ परिवर्तन करती है और चीज़ें आपके पक्ष में घटनी शुरू हो जाती हैं. सकारात्मक विचारों की शक्ति से जीवन की हर बड़ी समस्या और खराब ग्रहों के प्रभाव को दूर किया जा सकता है.

विचारों से अपने खराब ग्रहों को कैसे करें ठीक 
जो ग्रह खराब है, उसकी समस्या को समझें. इसके बाद लगातार विचार करना शुरू करें कि वह ग्रह अनुकूल होता जा रहा है. उस ग्रह की शुभता से लाभ होना शुरू हो गया है. धीरे-धीरे यह विचार उस ग्रह की अशुभता को समाप्त कर देंगे. इसके साथ ही साथ अपने आचरण को भी ठीक रखना होगा. 

विचार से छोटी-छोटी समस्याओं को कैसे सुलझाएं 
कार्य करते समय हमेशा अच्छे विचार रखें. खाना बनाते समय अच्छी सोच रखें. मन में आनंदित रहें. जिस व्यक्ति से सम्बन्ध खराब हैं, उसके बारे में अच्छा सोचें. जो काम नहीं हो पा रहा है, उसके बारे में लगातार शुभ विचार रखें. घर से निकलते समय मन में अच्छे विचार रखें. रात को सोते समय भी अच्छे विचार करते हुए सोएं. यदि आप अपनी कोई विशेष इच्छा पूरी करना चाहते हैं तो रात्रि को सोने के पहले उत्तर दिशा की तरफ चेहरा करके रोज प्रार्थना करें. आपकी प्रार्थना शीघ्र से शीघ्र पूरी होगी.


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement