Wealth is Related to Age: धन-दौलत मिलने का आपकी आयु से है संबंध, किस राशि वालों को कितनी उम्र में मिलता है धन, एक क्लिक में यहां जानें

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक धन-दौलत मिलने का संबंध व्यक्ति के आयु से होता है. ज्योतिषी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि अलग-अलग राशि के जातकों को जीवन के किसी वर्ष में धन प्राप्ति की संभावना होती है. यहां आप जान सकते हैं किस राशि वालों को किस उम्र में धन मिलता है.

Wealth
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:57 AM IST

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक धन-दौलत मिलने का संबंध व्यक्ति के आयु से होता है. ज्योतिषी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि अलग-अलग राशि के जातकों को जीवन के किसी वर्ष में धन प्राप्ति की संभावना होती है. यहां आप जान सकते हैं किस राशि वालों को किस उम्र में धन मिलता है.

किस राशि वालों को किस उम्र में मिलता है धन 
1. मेष राशि: आयु के 19वें, 28वें, 37वें और 55वें वर्ष में अचानक प्रचुर धन मिलने के योग होते हैं. इन लोगों को धन आम तौर पर स्वयं की मेहनत से ही मिल पाता है. धन के लिए इनको नियमित रूप से मां लक्ष्मी को गुलाब का पुष्प अर्पित करना चाहिए. 

2. वृषभ राशि: इस राशि वालों को बड़ी मेहनत से आयु के 29, 38 और 56वें वर्ष में धन आगमन की प्रबल सम्भावना बनती है. इनको अपने जीवन साथी से धन मिलने की सम्भावना जरूर बनती है. इनको नियमित रूप से स्फटिक की माला धारण करनी चाहिए. 

3. मिथुन राशि: आयु के 27, 36, 45 और 57वें वर्ष में धन के आगमन की प्रबल संभावनाएं बनती हैं. पिता के पक्ष से और स्वयं की मेहनत से इनको धन मिलता है. इनको नियमित रूप से हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाना चाहिए. 

4. कर्क राशि: आयु के 23, 27, 32, 48 और 58वें वर्ष में धन लाभ के बड़े मजबूत योग बनते हैं. धन के मामले में इनको अपनी ससुराल का विशेष सहयोग मिलता है. इनको नियमित रूप से मां लक्ष्मी को इत्र समर्पित करना चाहिए. 

5. सिंह राशि: केवल और केवल स्वयं की मेहनत से आयु के 28, 32, 50 और 68वें वर्ष में इनको धन प्राप्ति की मजबूत सम्भावना होती है. इनको मां लक्ष्मी को नियमित रूप से इलाइची समर्पित करनी चाहिए. 

6. कन्या राशि: इनको अपने कारोबार और जीवन साथी के द्वारा नियमित रूप से धन मिलता रहता है. खास तौर से आयु के 15, 24, 33 और 42वें वर्ष में अपार धन मिल सकता है. नियमित रूप से चांदी धारण करने से तथा शिव जी की आराधना करने से धन की प्राप्ति सरल हो जाती है. 

7. तुला राशि: आयु के 16, 34, 42 तथा 51वें वर्ष में स्त्री पक्ष से इनको बड़े धन प्राप्ति के योग बनते हैं. नियमित रूप से सूर्य को जल चढ़ाने से धन की प्राप्ति और खर्चे संतुलित रहते हैं. 

8. वृश्चिक राशि: पिता, चाचा या पिता के पक्ष के लोगों की तरफ से आयु के 35, 44, 53 और 62वें वर्ष में प्रचुर धनागमन की संभावनाएं होती हैं. नियमित रूप से गणेश जी को दूब अर्पित करें और पौधों में जल डालें. 

9. धनु राशि: आयु के 36, 45, 54 और 63वें वर्ष धन प्राप्ति के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं. माता या माता के पक्ष से इनको धन लाभ संभावित होता है. नियमित रूप से मां लक्ष्मी को गुलाब चढ़ाएं और गुलाब की सुगंध का प्रयोग करें. 

10. मकर राशि: इनको धन आम तौर पर स्वयं के कारोबार से मिलता है. आयु के 28, 37, 46 और 55वें वर्ष में प्रबल धनागमन की संभावनाएं होती हैं. इनको नियमित मंगलवार का उपवास रखना चाहिए. हनुमान जी का दर्शन करना चाहिए. 

11. कुंभ राशि: इनको धन अपने भाग्य और ईश्वर की कृपा से मिलता है. आयु के 29, 38, 47 और 57वें वर्ष में इनको प्रचंड धन लाभ होता है. इनको मंदिर में नियमित केले का दान करना चाहिए. 

12. मीन राशि: आयु के 39, 48 और 57वें वर्ष में धन के आगमन की प्रबल संभावनाएं बनती हैं. इनके लिए संतान पक्ष हमेशा आर्थिक लाभ का कारण बनता है. इनको नियमित पीपल वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए.

 

Read more!

RECOMMENDED