scorecardresearch

Jyotish Shastra: बदलिए ड्रेस... सुधर जाएगी किस्मत! जानें किस राशि वालों का कैसा होना चाहिए पहनावा? 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पहनावा न सिर्फ व्यक्तित्व को निखारता है बल्कि यह सेहत और भाग्य पर भी गहरा असर डालता है. सही पहनावा और रंग किसी व्यक्ति के भाग्य को बदल सकते हैं. यहां आप जान सकते है किस राशि वालों का कैसा पहनावा होना चाहिए?

Symbolic Photo Symbolic Photo

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पहनावा न सिर्फ व्यक्तित्व को निखारता है बल्कि यह सेहत और भाग्य पर भी गहरा असर डालता है. सही पहनावा और रंग किसी व्यक्ति के भाग्य को बदल सकते हैं. यहां आप जान सकते है किस राशि वालों का कैसा पहनावा होना चाहिए?

किस राशि वालों का कैसा होना चाहिए पहनावा 
1. मेष राशी: आम तौर पर मेष राशी वाले बहुत ज्यादा तड़क-भड़क वाले कपड़े पहनते हैं. ये इस बात की परवाह नहीं करते कि इनकी उम्र और स्थिति क्या है? इनको हल्के और शालीन कपड़े पहनने चाहिए. इससे इनका व्यक्तित्व गंभीर होगा. 

2. वृष राशी: इस राशी वाले आम तौर पर ऐसे कपड़े पहनते हैं, जिससे उनका व्यक्तित्व छिप जाता है. पहनावे के रंग और स्टाइल के मामले में ये बहुत सही निर्णय नहीं ले पाते. इनको थोड़े से चमकदार और खूबसूरत रंगों का प्रयोग करना चाहिए. इसके साथ ही ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जिससे इनकी उम्र बहुत ज्यादा न लगे. 

3. मिथुन राशी: इस राशी के लोग पहनावे के मामले में बहुत सतर्क होते हैं. पहनावे के रंग और स्टाइल पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं. आपको केवल पहनावे पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए साथ में अपने स्वभाव का भी ख्याल रखें. 

4. कर्क राशी: इनका पहनावा वैसा ही होता है, जैसा इनका मन होता है. अच्छे मूड में इनका पहनावा बहुत सही होता है अन्यथा ये कुछ भी उल्टा सीधा पहन लेते हैं. हमेशा अपने पहनावे को बहुत सही रखने की कोशिश करें, ताकि आपका मूड अच्छा बना रहे. 

5. सिंह राशी: पहनावे के मामले में कमजोर होते हैं . ये तभी पहनावे पर ध्यान देंगे, जब इनको कोई बार-बार टोकता रहेगा. हमेशा साफ-सुथरे और सही तरीके का पहनावा रखें. इससे आपका प्रभाव भी बढ़ेगा और संघर्ष कम होगा. 

6. कन्या राशी: इनके पास हमेशा बेहतरीन और महंगे पहनावे होते हैं. लेकिन ये उलटे-सीधे ही कपड़े पहनते हैं. पहनावे पर विशेष ध्यान नहीं देते. यदि आप अपने पहनावे पर ध्यान दें तो आपके रिश्ते और मन दोनों अच्छे बने रहेंगे. 

7. तुला राशी: पहनावे और स्टाइल के मामले ये सबसे ज्यादा ताकतवर राशी है. हमेशा सही और उत्तम पहनावा रखते हैं और दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं. आपको केवल दिखावे के लिए पहनावे पर धन बर्बाद करने से बचना चाहिए. 

8. वृश्चिक राशी: कभी तो इनका पहनावा बहुत अच्छा होता है और कभी बहुत गड़बड़. पहनावे के मामले में ये इतने लापरवाह होते हैं कि कभी-कभी फटे और उटपटांग कपड़े भी पहन लेते हैं. आपको हर समय अपने पहनावे को लेकर सावधानी रखनी चाहिए, वरना आपका प्रभाव दूसरों पर अच्छा नहीं पड़ेगा. 

9. धनु राशी: ये लोग पहनावे पर बिलकुल ध्यान नहीं देते. इनके पहनावे को देखकर आप इनकी स्थिति का अंदाजा ही नहीं लगा सकते. आपको हर विशेष कार्य और विशेष दिन अपने पहनावे का ख्याल जरूर रखना चाहिए. 

10. मकर राशी: आम तौर पर युवावस्था में ये अपने पहनावे पर बिलकुल ध्यान नहीं देते लेकिन जैसे-जैसे इनकी उम्र बढ़ती जाती है, इनका पहनावा बहुत अच्छा हो जाता है. आपको अपनी उम्र के अनुसार पहनावा रखना चाहिए. 

11. कुंभ राशी: इनका पहनावा बहुत अच्छा होता है या बिलकुल खराब. इनको पहनावे की समझ आ गई तो इनका पहनावा बेहतरीन हो जाता है. आपको एक ही रंग के पहनावे पर ही चिपक कर नहीं रहना चाहिए. 

12. मीन राशी: इनका पहनावा काफी ज्यादा धीर-गंभीर होता है. उसमे बहुत ज्यादा रंगों और स्टाइल का मामला नहीं होता. आपको अपने पहनावे में थोड़े रंग और स्टाइल भी रखने चाहिए.