scorecardresearch

Zodiac Sign: किस राशि के लोगों को बनाना चाहिए अपना बेस्ट फ्रेंड, जानें किस राशि से दोस्ती चमका देगी आपकी किस्मत

कई बार आपके पास दोस्त तो बहुत सारे होते हैं लेकिन हर किसी से आप वो जुड़ाव नहीं महसूस कर पाते. क्या आपको पता है कि इसके लिए आपकी राशि और लग्न जिम्मेदार होते हैं. आइए जानते हैं कि कौन सी राशि वाले लोग अच्छे मित्र साबित होते हैं और किसकी किसके साथ दोस्ती अच्छी निभती है.

Symbolic Photo Symbolic Photo

हर किसी को एक अच्छे और सच्चे दोस्त की तलाश होती है. एक ऐसा कोई जो आपकी बात सुन सके या फिर निराश होने पर आपको हंसा सके. आपने कई बार देखा होगा कि अक्सर खुद को एक दूसरे का अच्छा दोस्त बताने वाले दोस्त मुसीबत के समय मुंह मोड़ लेते हैं. कई बार आपके पास दोस्त तो बहुत सारे होते हैं लेकिन हर किसी से आप वो जुड़ाव नहीं महसूस कर पाते. क्या आपको पता है कि इसके लिए आपकी राशि और लग्न जिम्मेदार होते हैं. आइए जानते हैं कि कौन सी राशि वाले लोग अच्छे मित्र साबित होते हैं और किसकी किसके साथ दोस्ती अच्छी निभती है.

1. मेष राशि
मेष राशि वालों की सबसे अच्छी दोस्ती तुला राशि से होती है. वृष राशि से मित्रता जरूर करें. आपको जीवन में धन और मान सम्मान का अभाव नहीं होगा. 

2. वृषभ राशि 
आपकी सबसे अच्छी दोस्ती वृश्चिक या सिंह राशि से होती है लेकिन कन्या राशि से मित्रता जरूर करें. आप जीवन में सफलता और साथ दोनों पाएंगे.  

3. मिथुन राशि 
आपकी सबसे अच्छी दोस्ती कन्या या मीन राशि से होती है. तुला राशि का दोस्त जरूर बनाएं. इससे आप बुराइयों से बचेंगे और आपका करियर अच्छा होगा. 

4. कर्क राशि
आपकी सबसे अच्छी दोस्त तुला या मकर राशि होती है लेकिन मेष राशि का एक दोस्त जरूर बनाएं. इससे आप भावनात्मक रूप से मजबूत होंगे. 

5. सिंह राशि
आपकी सबसे अच्छे दोस्त वृश्चिक या वृष वाले होते हैं  लेकिन मीन राशि का दोस्त जरूर बनाएं. इससे आपका स्वभाव अच्छा होगा, संघर्ष कम होगा. 

6. कन्या राशि
आपके सबसे अच्छे दोस्त मिथुन या मकर वाले होते हैं. एक कुम्भ राशि का दोस्त जरूर बनाएं. आपके जीवन में स्थिरता और प्रेम दोनों आएगा.

7. तुला राशि
आपके सबसे अच्छे दोस्त मकर या कर्क राशि वाले होते हैं. एक वृष राशि का दोस्त जरूर बनाएं. प्रेम और रिश्तों की पीड़ा से बचे रहेंगे.

8. वृश्चिक राशि 
आपके सबसे अच्छे दोस्त वृष या कुम्भ राशि वाले होते हैं. एक धनु राशि का मित्र जरूर बनाएं. आप अनुशासित रहेंगे, कुमार्ग से बचेंगे.  

9. धनु राशि 
आपके सबसे अच्छे दोस्त कन्या या मीन राशि वाले होते हैं. एक मेष राशि का दोस्त जरूर बनाएं. आप को सही समय पर सफलता और सहयोग दोनों मिलेगा. 

10. मकर राशि
आपके सबसे अच्छे दोस्त तुला और कर्क राशि वाले होते हैं. आपको कुम्भ राशि के व्यक्ति से मित्रता जरूर करनी चाहिए. इससे आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, कुमार्ग से बचेंगे.  

11. कुंभ राशि
आपके सबसे अच्छे दोस्त वृश्चिक और वृष वाले होते हैं लेकिन कन्या राशि का एक दोस्त जरूर बनाएं. इससे आप मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत होते जाएंगे.  

12. मीन राशि 
आपके सबसे अच्छे दोस्त धनु और कन्या राशि वाले होते हैं. एक कर्क राशि का दोस्त जरूर बनाएं. इससे संतान, स्वास्थ्य और सफलता तीनों का वरदान मिलेगा.