scorecardresearch

Cancer Monthly Horoscope May 2026: कर्क राशि के जातकों को मई महीने में थोड़ी सी कठिनाई के बाद मिलेगी बड़ी सफलता, यहां पढ़ें मंथली राशिफल

Karka Masik Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2026 का पांचवां महीना मई कुल मिलाकर लाभदायी रहेगा. इस माह ईमानदारी से कार्य करेंगे तो हर कार्य में सफलता मिलेगी. इस माह कई ग्रह आपके अनुकूल रहेंगे सिर्फ कुछ ग्रह कमजोर रहेंगे. ऐसे में आप अधिकतर मामलों में औसत से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं.

Karka Masik Rashifal Karka Masik Rashifal

कर्क राशि वालों के लिए  साल 2026 का पांचवां महीना मई मिश्रित फलदाई रहने वाला है. मई में कर्क राशि वालों को सूर्य देव अच्छे परिणाम दे सकते हैं. मंगल ग्रह भी 11 में के बाद बेहतर परिणाम देंगे. बुध ग्रह 1 मई से 15 मई तक दशम भाव में और उसके बाद 15 मई से 29 मई तक एकादश भाव में रहेंगे. कर्क राशिवालों के लिए ये दोनों ही स्थितियां अनुकूल रहेंगी. बृहस्पति देव अपने नक्षत्र में और आपके द्वादश भाव में रहेंगे. इसके फलस्वरूप गुरु ग्रह आपको मिले-जुले परिणाम देंगे. शुक्र का गोचर 14 मई तक आपके लाभ भाव में अपनी ही राशि में रहेगा. यह बहुत अच्छी स्थिति मानी जाएगी. इसके बाद शुक्र आपके द्वादश भाव में चले जाएंगे और इससे आपको थोड़े बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. इस तरह से शुक्र आपके लिए मई में काफी अच्छा रहने वाला है. कुल मिलाकर मई का महीना कर्क राशि वालों के लिए लाभदायी रहेगा. इस माह ईमानदारी से कार्य करेंगे तो हर कार्य में सफलता मिलेगी.  

नौकरी में वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाए रखें
ईमानदारी से मेहनत करने पर कर्क राशि वालों को करियर में काफी सफलता मिलेगी. नौकरी में अपने वरिष्ठों के साथ तालमेल बेहतर बनाए रखें. हर कार्य समय पर पूरा करें. आपके मई महीने में सहकर्मियों के साथ संबंध काफी अच्छे रहेंगे. इस महीने आप व्यापार में पिछले महीने की तुलना में काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे. यदि कोई बड़ा जोखिम नहीं लेंगे तो व्यापार अच्छा चलता रहेगा और हानि की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. कुल मिलाकर मई महीने में व्यापार या नौकरी के क्षेत्र में परिणाम मिले-जुले या औसत से बेहतर रह सकते हैं. दोनों ही स्थिति में शांति के साथ निर्वाह करने पर परिणाम अच्छे हो सकेंगे.

आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी 
मई महीने में कर्क राशि वालों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी. कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी. इससे मई में कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी. इस महीने अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें. किसी को भी पैसे उधार न दें.  मई महीने में आपके लाभ भाव के स्वामी शुक्र अनुकूल स्थिति में रहेंगे. यह आपको महीने की शुरुआत से लेकर 14 मई तक अच्छा लाभ करवाने का काम करेंगे. 14 मई के बाद शुक्र द्वादश भाव में चले जाएंगे. अतः कुछ जरूरी कार्यों में धन खर्च भी करना पड़ सकता है. आर्थिक मामले में दूसरे भाव के स्वामी सूर्य भी आपकी मदद करेंगे क्योंकि सूर्य इस पूरे महीने आपको अच्छी अनुकूलता देना चाहेंगे. धन के कारक बृहस्पति औसत और लाभेश शुक्र आपको थोड़े बेहतर परिणाम देना चाह रहे हैं. 

सेहत का रखें ध्यान
कर्क राशि वालों की सेहत मई महीने में कुल मिलाकर अच्छी रहेगी. कोई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी फिर आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा. अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा. मौसमी फलों का सेवन अधिक करना होगा. इस महीने बहुत ज्यादा तेल और मसाले वाले भोजन का सेवन न करें. घर का बना खाना खाएं. हर दिन योग और व्यायाम करें. इससे शरीर स्वस्थ्य रहेगा. आपके लग्न या राशि के स्वामी चंद्रमा और छठे भाव के स्वामी बृहस्पति की स्थिति के आधार पर आपका स्वास्थ्य मई में अनुकूल बना रहेगा. 

कैसा रहेगा प्रेम और वैवाहिक जीवन 
कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो आपके पंचम भाव के स्वामी मंगल की स्थिति औसत रहेगी और 14 मई तक शुक्र ग्रह की दृष्टि पंचम भाव पर रहेगी. ऐसे में प्रम जीवन सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगा. 11 मई के बाद मंगल की दृष्टि के प्रभाव के चलते बेवजह के क्रोध और विवाद से बचने की जरूरत होगी. यदि आप थोड़ी भी कोशिश करेंगे तो अपनी राशि पर दृष्टि डाल रहा मंगल आपको कोई बड़ा नुकसान नहीं देगा और आप अपने प्रेम जीवन में खुश रहेंगे. प्रेम संबंधों के कारक ग्रह शुक्र का गोचर भी सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगा. शुक्र ग्रह भी आपके प्रेम जीवन को आनंद से भरने का काम करेंगे. सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा. वैवाहिक जीवन के लिए मई का महीना पिछले महीने की तरह ही रहने वाला है. कोई नई परेशानी नहीं आएगी, लेकिन पुरानी परेशानियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा

उपाय
1.
हल्दी मिला हुआ जल सूर्य भगवान को नियमित रूप से चढ़ाएं.
2. मंगलवार को गुड़ से बनी हुई मिठाई मंदिर में चढ़ाएं.
3. माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं.