Shani Dev
Shani Dev
शनि मानव जीवन में कर्म और उसके फल से संबंध रखता है. बिना शनि की कृपा के कोई भी व्यक्ति आजीविका नहीं पा सकता. शनि की कृपा के बिना न तो विवाह होता है और न ही संतान होती है. ज्योतिषी शैलेंद्र पाण्डेय ने बताया कि शनि व्यक्ति को आध्यात्मिक और भौतिक उपलब्धि भी देता है. यदि शनि ठीक हो तो बिगड़े काम बन जाते हैं. मेहनत के साथ अत्यधिक सफलता भी मिलती है. यदि शनि खराब हो तो बने हुए काम या तो बिगड़ जाते हैं या रुक जाते हैं.
जीवन में अत्यधिक संघर्ष हो रहा हो तो शनि का क्या उपाय करें
1. रोज शाम को शनि मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जप करें.
2. शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं.
3. शनिवार को मीठी चीजों का दान करें.
करियर को लेकर जीवन में समस्या हो तो क्या करें
1. प्रातः और सायं दोनों समय शनि मंत्र का जप करें.
2. ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें.
3. एक लोहे का छल्ला मध्यमा अंगुली में धारण करें.
4. शनिवार को चने और पूड़ी बांटें.
शनि की वजह से स्वास्थ्य में समस्या हो तो क्या करें
1. रोज शाम को शनि मंत्र सूर्यपुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्ष: शिवप्रिय: मंदचार: प्रसन्नात्मा पीड़ां हरतु में शनि: मंत्र का जप करें.
2. शनिवार को सर से वारकर नारियल का दान करें.
3. शनिवार को सात्विक रहें.
शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो तो क्या करें
1. रोज प्रातः और सायं शनि मंत्र का जप करें.
2. मंत्र होगा नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामी शनैश्चरम्.
3. शनि देव से कृपा की प्रार्थना करें.
4. शनिवार को मीठी चीजों का दान करें.
5. पीपल के वृक्ष में रोज जल अर्पित करें.
शनि के कारण रिश्तों में दूरियां या अलगाव पैदा हो रहा हो तो क्या करें
1. नित्य प्रातः जल में काले तिल डालकर सूर्य देव को जल अर्पित करें.
2. प्रातः और सायं शनि देव के तांत्रिक मन्त्र का 108 बार जप करें.
3. ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें.
4. हर शनिवार को मीठी चीजों का दान करें.