रोजगार न मिलने की वजह कहीं कुंडली तो नहीं? सरकारी जॉब के लिए करें ये जादुई उपाय.. जानें नौकरी के साथ ग्रह कनेक्शन

नौकरी पाने के पीछे केवल डिग्री ही काम नहीं करती, बल्कि इंसान की कुंडली और ग्रहों का भी रोल होता है. मनचाहे क्षेत्र में रोजगार पाने के लिए आप कुछ उपाय को अपना सकते हैं. साथ ही अगर रोजगार नहीं भी है तो आप बताए गए उपाय को अपना सकते हैं.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

हर कोई अपने जीवन में अच्छे करियर की इच्छा रखता है. कई बार मेहनत और योग्यता होने के बावजूद मनचाही नौकरी नहीं मिल पाती. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में मौजूद ग्रह और भाव भी करियर और नौकरी पर असर डालते हैं. यदि सही ग्रहों को मजबूत किया जाए, तो नौकरी मिलने के मौके बढ़ सकते हैं. आइए जानते हैं कि अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरी के लिए कौन से ग्रह महत्वपूर्ण माने जाते हैं और उनसे जुड़े आसान उपाय क्या हैं.

नौकरी के लिए सबसे महत्वपूर्ण ग्रह

ज्योतिष के अनुसार नौकरी का मुख्य ग्रह शनि माना जाता है. इसके अलावा सूर्य, बुध, राहु और केतु भी नौकरी से जुड़े मामलों में भूमिका निभाते हैं. कुंडली का छठा भाव नौकरी और सेवा का भाव माना जाता है. वहीं ग्यारहवां और बारहवां भाव भी करियर और रोजगार के मौकों को प्रभावित करते हैं. यदि ये भाव और ग्रह मजबूत हों, तो नौकरी मिलने के चांस बढ़ जाते हैं.

सरकारी नौकरी के लिए उपाय

जो लोग सरकारी उच्च पदों पर जाना चाहते हैं, उनके लिए सूर्य और मंगल बेहद जरूरी ग्रह माने जाते हैं. कई मामलों में चंद्रमा भी मदद करता है. इस क्षेत्र में सफलता पाने के लिए रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है. साथ ही नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से अच्छा परिणाम मिल सकता है.

शिक्षा क्षेत्र में करियर के उपाय

शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र में सफलता के लिए बृहस्पति, शुक्र और बुध की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है. यदि आप शिक्षक, प्रोफेसर या शिक्षा से जुड़े किसी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो रोज सुबह गायत्री मंत्र का जप करना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह लेकर पन्ना या पीला पुखराज धारण किया जा सकता है.

तकनीकी क्षेत्र में नौकरी के लिए क्या करें?

इंजीनियरिंग, आईटी और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में शनि, मंगल और राहु का प्रभाव अधिक माना जाता है. इस क्षेत्र में सफलता के लिए शनि मंत्र का जाप करना लाभदायक बताया गया है. साथ ही शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना शुभ माना जाता है. ज्योतिषीय सलाह के अनुसार लोहे का छल्ला मध्यमा अंगुली में धारण किया जा सकता है.

कॉर्पोरेट और ग्लैमर इंडस्ट्री के लिए उपाय

कॉर्पोरेट सेक्टर में बुध और बृहस्पति महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस क्षेत्र में सफलता के लिए गणेश जी की नियमित पूजा करना शुभ माना जाता है. वहीं मीडिया, फिल्म और ग्लैमर की दुनिया में बुध और शुक्र का प्रभाव सबसे अधिक होता है. ऐसे लोगों को भगवान शिव की उपासना करने और योग्य सलाह के बाद पन्ना या ओपल धारण करने की सलाह दी जाती है.

 

Read more!

RECOMMENDED