Mangal Rashi Parivartan 2026: मंगल अभी तक वृष राशि में विद्यमान थे. अब मंगल 2 अगस्त 2026 को रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल की यह स्थिति मध्यम मानी जाती है. मंगल की यह कमजोर स्थिति 18 सितम्बर 2026 तक बनी रहेगी. इस स्थिति में मंगल बहुत सारी समस्याओं को जन्म देंगे. इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, पराक्रम और ऊर्जा का ग्रह माना जाता है. मिथुन राशि में आकर मंगल कुछ राशियों को मालामाल कर सकते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस गोचर से मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है.
मंगल के इस राशि परिवर्तन का देश-दुनिया पर क्या होगा प्रभाव
मंगल के राशि परिवर्तन के समय मंगल शनि केंद्र में हैं. यह समय दुनिया भर में अशांति फैला सकता है. भयंकर दुर्घटनाएं और विस्फोट जैसी स्थिति बन सकती है. भारत में आंतरिक अशांति फैल सकती है. राजनैतिक रूप से उथल-पुथल हो सकती है. तटीय इलाकों में काफी समस्या हो सकती है.
मंगल का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए रहेगा अच्छा
यह परिवर्तन बहुत तेजी से प्रभाव दिखा सकता है. मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि के लिए यह परिवर्तन शुभ है. इनके रुके हुए काम पूरे होंगे, सफलता मिलेगी लेकिन इनको जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए.
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आय में वृद्धि के संकेत दिखाई दे रहे हैं. प्रमोशन या इंक्रीमेंट का इंतजार खत्म हो सकता है. कारोबार में नए मौके मिल सकते हैं. आमदनी बढ़ने के योग हैं. नया व्यापार शुरू करने वालों को लाभ मिलेगा. परिवार का सहयोग भी मिलेगा. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को करियर में फायदा मिल सकता है. ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है. अधिकारियों का साथ मिलेगा. कारोबार में नई डील मिल सकती है. नए ग्राहक भी जुड़ सकते हैं. आय बढ़ने के संकेत हैं. रुपया-पैसा आसानी से आपको मिलेगा. पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी समय अच्छा माना गया है. एकाग्रता बेहतर होने वाली है.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों का भाग्य साथ दे सकता है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है. कारोबार बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. लंबे समय से चल रहा कोई वाद-विवाद समाप्त होगा. घर-परिवार का सहयोग मिलेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है. नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं. पुराने निवेश से लाभ हो सकता है. विदेश यात्रा का सपना सच हो सकता है. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. संतान की उन्नति से आपको मन प्रसन्न रहने वाला है.
इन राशि वालों को रखना होगा विशेष ध्यान
वृष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशि के लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. करियर में किसी भी प्रकार का कोई जोखिम न लें. कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले अपने पारिवारिक जीवन और कारोबार का ध्यान रखें. दुर्घटना, शल्य चिकित्सा और मुकदमेबाजी आदि समस्याओं से बचें.
यदि मंगल का राशि परिवर्तन अनुकूल नहीं है तो क्या उपाय करें
यह राशि परिवर्तन कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लिए ज्यादा प्रतिकूल है. इस समय नित्य प्रातः सूर्य देव को जल अर्पित करें. प्रातः और सायं एक एक बार संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें. संभव हो तो नियमित रूप से गुड़ का दान करें. लाल रंग की वस्तुओं से इस समय परहेज करें.