मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (20-26 जुलाई 2026) मिश्रित लेकिन कई मामलों में सकारात्मक रहने वाला है. राहु के चंद्र राशि से नवम भाव में स्थित होने के कारण भाग्य का साथ मिलेगा और अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है. कार्यक्षेत्र में शनि का सहयोग आपके अधूरे कार्यों को पूरा कराने और अधिकारियों की प्रशंसा दिलाने में मदद करेगा.
खान-पान में लापरवाही पड़ सकती है भारी
इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य बनी रहेगी, लेकिन खान-पान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है. बाहर का तला-भुना और अस्वच्छ भोजन खाने से बचें. समय पर भोजन करें और पर्याप्त नींद लें. सप्ताह के अंतिम दिनों में थकान, गैस या सिरदर्द जैसी छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. लगातार काम करने की बजाय बीच-बीच में आराम करना भी जरूरी रहेगा. नियमित योग, ध्यान और हल्की शारीरिक गतिविधियां आपको ऊर्जावान बनाए रखेंगी.
खर्च पर रखें नियंत्रण
राहु के प्रभाव से इस सप्ताह आपको किसी अनपेक्षित स्रोत से धन लाभ मिलने की संभावना है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है. हालांकि घर की जरूरतों पर खर्च भी बढ़ सकता है. किसी भी बड़े निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें. उधार देने और लेने से बचें। सप्ताह के अंत में अचानक कोई अतिरिक्त खर्च सामने आ सकता है, इसलिए बचत पर ध्यान देना समझदारी होगी.
कैसा रहेगा पारिवारिक जीवन
पारिवारिक मामलों में इस सप्ताह थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है. बाहरी लोगों का अनावश्यक हस्तक्षेप परिवार के बड़े सदस्यों के साथ मतभेद पैदा कर सकता है. ऐसे समय में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें. धैर्य और समझदारी से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.
करियर और व्यवसाय में मेहनत दिलाएगी सफलता
शनि के चंद्र राशि से दसवें भाव में होने के कारण कार्यक्षेत्र आपके पक्ष में रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अधूरे कार्य पूरे करने का अवसर मिलेगा और उनकी मेहनत से वरिष्ठ अधिकारी तथा बॉस प्रभावित होंगे. इससे भविष्य में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत भी हैं. व्यापारियों को पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है. वहीं मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, सेल्स, शिक्षा और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से अनुकूल रहेगा. आपकी रचनात्मक सोच कठिन कार्यों को भी आसान बना देगी. कलाकारों, लेखकों और संगीतकारों को नए अवसर मिल सकते हैं, हालांकि आर्थिक कारणों से कुछ योजनाओं में थोड़ी देरी संभव है.
विद्यार्थियों के लिए राहत लेकर आ रहा सप्ताह
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह राहत लेकर आएगा. शिक्षा से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी और पढ़ाई में मन लगेगा. यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो नियमित अध्ययन अच्छे परिणाम देगा. सोशल मीडिया और अनावश्यक व्यस्तताओं से दूरी बनाकर रखें. पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों के लिए भी समय निकालें, इससे मानसिक तनाव कम होगा और एकाग्रता बढ़ेगी.
रिश्तों में बढ़ेगी मिठास
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा. यदि पिछले कुछ समय से साथी के साथ दूरियां थीं तो अब उन्हें कम करने का अवसर मिलेगा. छोटी-छोटी बातों में प्यार और मुस्कान रिश्ते को मजबूत बनाएगी. अविवाहित लोगों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. सप्ताह के आखिर में गुस्से पर नियंत्रण रखें और काम का तनाव अपने रिश्तों पर हावी न होने दें.
उपाय
1. प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
2. रोज 108 बार ॐ बुधाय नमः मंत्र का जाप करें.
3. गौमाता को हरा चारा खिलाएं.
4. जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल या हरी सब्जियों का दान करें.
5. हर सुबह कुछ समय ध्यान लगाकर मन को शांत रखने का प्रयास करें.