New Year Gifts 2023: नए साल पर देना चाह रहे हैं उपहार, भूलकर भी गिफ्ट में न दें ये चीजें, नहीं तो खराब हो जाएंगे रिश्ते

New Year Gifts: नए साल पर अगर अपने दोस्तों या परिवारजन को गिफ्ट देने का कर रहे हैं प्लान तो जरूर पढ़ें यह रिपोर्ट. जानें कि कौन सी चीजें गिफ्ट में देने से हो सकते हैं झगड़े.

Representational Image (Photo: Pexels)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 22 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST
  • सोच-समझकर दें अपनों को गिफ्ट
  • उपहार में नकारात्मक चीजें देने से बचें

नया साल आने वाला है और हम सभी अपनों को गिफ्ट या सरप्राइज देने की तैयारी कर रहे हैं. अलग-अलग अवसरों पर परिवार और दोस्तों को उपहार देना दुनिया भर की सभी संस्कृतियों में परंपरा है. गिफ्ट में हम बहुत सी चीजें अपनों को दे सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने प्रियजनों को कुछ चीजें उपहार में देने से आपके और आपके प्रियजन के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. 

जी हां, ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो आपको किसी को भी गिफ्ट करने से बचना चाहिए. आज हम आपको ऐसा ही कुछ गिफ्टिंग ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको किसी को भी नहीं देने चाहिएं. 

कैंची और चाकू: कभी भी कोई नुकीली चीज न दें, खासतौर पर कैंची और चाकू जैसी कोई चीज. कहा जाता है कि यह दुर्भाग्य लाता है और माना जाता है कि इससे रिश्ते खराब हो जाते हैं. 

घड़ी: ऐसा माना जाता है कि घड़ी गिफ्ट करने से आपको आपके प्रियजन से रिश्ता खत्म हो सकता है. जैसे घड़ी की टिक-टिक रुक जाती है, वैसे ही आपके रिश्ते की डोर भी खत्म होने लगती है. यह दुर्भाग्य लाता है.

परफ्यूम: उपहार में देने के लिए परफ्यूम एक अच्छा विकल्प नहीं है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि रिश्ते भी खुशबू या परफ्यूम की तरह फीके पड़ जाएंगे.

रूमाल: रूमाल का मतलब आंसू माना जाता है. खासतौर पर अपनों के लिए यह बहुत ही बुरा तोहफा माना जाता है. इसलिए कभी भी रूमाल गिफ्ट न करें और न ही कभी किसी का रूमाल अपने पास रखें. 

सफेद गुलाब: सफेद गुलाब भले ही प्यारे लगते हैं लेकिन इन्हें अपशकुन माना जाता है. क्योंकि सफेद गुलाब अंत्येष्टि से जुड़े होते हैं. इसलिए गिफ्ट में किसी को सफेट गुलाब न दें.

दस्ताने: दस्ताने झगड़े से जुड़े होते हैं, इसलिए इन इन्हें उपहार में देने से झगड़े होते हैं और रिश्ते खराब हो सकते हैं. 

मोर पंख: मेर पंख सबसे सुंदर होता है और भगवान कृष्ण का प्रतीक होता है लेकिन फिर भी इन्हें अच्छा गिफ्टिंग ऑप्शन नहीं माना जाता है. क्योंकि कहते हैं कि सुंदर चीजें बुरी नजर लेकर आती हैं.  

काली और सफेद चीजें: काला और सफेद अंतिम संस्कार के पारंपरिक रंग हैं, इसलिए ऐसे उपहारों से बचें जो ज्यादातर काले या बड़े पैमाने पर सफेद हों. यह दर्द और दुख का रंग है तो उपहार के लिए अच्छा विकल्प नहीं है.

 

Read more!

RECOMMENDED