शुक्र ग्रह को गुरु और मंत्री का दर्जा प्राप्त है. शुक्र का संबंध जीवन में सुख, वैभव, ऐश्वर्य और विलासिता से होता है. यह व्यक्ति के जीवन में आनंद और ग्लैमर का रंग भरता है. इससे व्यक्ति को ज्ञान भी मिलता है और खुशियां भी. कुंडली में यदि शुक्र कमजोर हो तो व्यक्ति जीवन में सुखी नहीं होता. शुक्र के कमजोर होने पर या तो विवाह होता नहीं, या वैवाहिक जीवन खराब हो जाता है. व्यक्ति को आंखों, मन और भावनाओं की समस्या हो जाती है.
शुक्र के कमजोर होने के लक्षण
व्यक्ति बिलकुल आकर्षक नहीं होता, न तो रूप रंग से और न ही परिधान से. व्यक्ति बहुत साफ सुथरा और अच्छे तरीके से नहीं रहता. सुविधा कितनी भी जुटा ले पर सुख नहीं पा सकता. अगर पुरुष का शुक्र कमजोर है तो उसे स्त्री सुख कभी नहीं मिल सकता. साथ ही दाम्पत्य जीवन में सुख आ ही नहीं सकता. ऐसे व्यक्ति ज्यादातर काम भाव और प्रदर्शन में ही लिप्त रहते हैं.
खान पान से शुक्र को कैसे करें ठीक?
स्वच्छ और सुंदर खाद्य पदार्थ खाएं. भोजन में सलाद का प्रयोग करें. भोजन में दही का प्रयोग जरूर करें. बहुत ज्यादा ठंडा पानी न पीएं. कांच के गिलास से जल पीने का प्रयास करें.
व्यवहार द्वारा शुक्र को कैसे करें ठीक?
अपने व्यवहार को मधुर और कोमल बनाएं. स्त्रियों का विशेष सम्मान करें. नियमित रूप से सुगंध का प्रयोग करें. अपने प्रेजेंटेशन पर विशेष ध्यान दें. मां लक्ष्मी की उपासना जरूर करें. अपने गुरु की अवहेलना बिल्कुल न करें. साफ सुथरे और अनुशासित तरीके से जीवन बिताएं. सफेद रंग या गुलाबी रंग का खूब प्रयोग करें. महिलाओं और बच्चों के साथ व्यवहार अच्छा रखें.
अन्य किन उपायों से शुक्र को करें मजबूत?
रात्रि में उपासना या ध्यान करें. नियमित रूप से मां लक्ष्मी की उपासना करें. शुक्र के मंत्रों का भोर में जाप करें. सफेद चंदन का तिलक लगाएं. सप्ताह में एक बार देवी के मंदिर में जाएं. अपने साथ क्रीम रंग का रुमाल रखें. स्फटिक की माला धारण करें. हल्की सुगंध वाले इत्र का प्रयोग करें.