Advertisement

Astrology: शुक्र धन-संपत्ति और देता है पारिवारिक सुख, जानें इस ग्रह को कैसे करें मजबूत 

Shukra Grah: मजबूत शुक्र जीवन में वैभव और विलासिता का कारक होता है लेकिन शुक्र कमजोर हो तो कई तरह की दिक्कतें आती हैं. कुछ उपाय करके शुक्र को मजबूत किया जा सकता है.

Shukra Grah
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैभव, विलास, सुख, प्रेम और धन-संपत्ति का कारक माना जाता है. बिना शुक्र की कृपा के कभी भी व्यक्ति को पारिवारिक सुख और पारिवारिक सुख की अनुभूति नहीं होती. शुक्र जीवन में सौंदर्य और विलासिता से संबंध रखता है. यह सुविधा के साथ-साथ सुख भी देता है. चमकदार सफेद रंग, काम भाव, प्रेम और हीरा शुक्र का ही अधिकार क्षेत्र है. कोई भी मांगलिक कार्य जीवन में सुख लाने के लिए किया जाता है. अतः शुक्र की भूमिका मांगलिक कार्यों में महत्वपूर्ण हो जाती है. जिन लोगों का शुक्र कमजोर हैं वह शुक्र के मन्त्रों का भोर में जाप करें.  

शुक्र के कमजोर होने से किस तरह होती हैं समस्याएं 
शुक्र के कमजोर होने से जीवन से हर तरह का सुख समाप्त हो सकता है. शुक्र के कारण मूत्र विकार और मधुमेह की समस्या हो सकती है. शुक्र के कारण आंखों की समस्या भी हो जाती है. शुक्र के कारण यौन रोग और काम की बीमारी भी हो जाती है. शुक्र कभी-कभी व्यक्तित्व को भी खराब कर देता है. किसी की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो वह व्यक्ति बिलकुल आकर्षक नहीं होता, न तो रंग रूप से और न ही परिधान से.

सुख प्राप्ति के लिए कैसे करें शुक्र को मजबूत
अपने शयनकक्ष को हमेशा साफ-सुथरा रखें. स्नान के बाद हलकी सुगंध लगाएं. अंगूठे में एक चांदी छल्ला जरूर धारण करें. शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें. महिलाओं के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखें.

मूत्र विकार और मधुमेह में लाभ के लिए कैसे करें शुक्र को मजबूत  
नित्य प्रातः उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाएं. सूर्य की रोशनी का सेवन जरूर करें. नियमित रूप से शाम को शुक्र के मंत्र का जाप करें. मंत्र होगा ॐ शुं शुक्राय नमः. दोपहर के भोजन में दही का प्रयोग जरूर करें. सफेद रंग का ओपल जरूर धारण करें. हीरा धारण करने से बचें. 

आंखों की समस्या में सुधार के लिए कैसे करें शुक्र को मजबूत
प्रातः जल्दी उठने का अभ्यास करें. सफेद रंग के वस्त्रों का प्रयोग करें. जल में गुलाब जल डालकर स्नान करें. अंगुलियों के नाखून बड़े न रखें. मूनस्टोन अथवा सफेद अमेरिकन डायमंड धारण करें. 

चंचल मन की अथवा व्यक्तित्व बीमारी हो गई हो तो क्या करें 
नित्य प्रातः सूर्य के समक्ष गायत्री मंत्र का जाप करें. भोजन में तेल-मसाले और खट्टी चीजों का प्रयोग न करें. हीरा बिलकुल भी धारण न करें. एक सोने या पीतल का छल्ला दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली में धारण करें. शशांक आसन करने से भी लाभ होगा.

क्या है शुक्र के मजबूत होने के लक्षण
जिन लोगों का शुक्र मजबूत होता है वह व्यक्ति बहुत आकर्षक होता है. वह दिखने में कैसा भी हो पर व्यवहार और स्वभाव अदभुत होता है. ऐसे लोग बहुत ज्यादा नाम और यश अर्जित करते हैं. साथ ही ग्लैमरस होते हैं. ऐसे लोगों को स्त्रियों से बहुत सम्मान मिलता है और दाम्पत्य जीवन सुखद होता है. ऐसे लोगों को नींद बहुत अच्छी आती है, सोने में तेज होते हैं. सुख और सुविधा बड़ी आसानी से मिल जाती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement