Advertisement

Astrology: हाथों में छुपा है धन का योग, हथेलियों के रंग से पता लगा सकते हैं किसके पास कितना है पैसा, जानें कैसे? 

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली में मौजूद रेखाएं और निशान जीवन के सभी पहलुओं के बारे में बताती हैं. यह हमारी जिंदगी के न सिर्फ आगे-पीछे के बारे में बताते हैं बल्कि धनवान और गरीब बनाने की क्षमता भी रखते हैं. हथेलियों के रंग से पता लगा सकते हैं किसके पास कितना पैसा है. 

Palmistry
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हाथों में धन का योग छुपा होता है. व्यक्ति के पास कितना धन होगा, इसका अनुमान सबसे पहले हथेलियों के रंग से लगता है. हथेलियों का रंग जितना साफ होगा, व्यक्ति की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी होगी. कालापन लिए हुए हथेली, धन का अभाव भी दिखाती है और संघर्ष भी. पीलापन ली हुई हथेली, धन की प्राप्ति भी दिखाती है और बीमारियों में इसका खर्चा भी. गुलाबी रंग की हथेली समृद्धि और सम्पन्नता के साथ व्यक्ति को नाम यश भी देती हैं. 

अंगुलियों से धन के बारे में क्या चलता है पता 
हाथों की अंगुलियों का लंबा और पतला होना धन के लिए अच्छा माना जाता है. अंगुलियों का छोटा और मोटा होना काफी ज्यादा संघर्ष बढ़ा देता है. यदि अंगुलियों में गांठें ज्यादा हों तो धन की दशाओं में उतार-चढ़ाव होता रहता है. यदि अंगूठा सख्त हो तो व्यक्ति धन कमाता भी है और बचाता भी है. सबसे छोटी अंगुली यदि थोड़ी ज्यादा लंबी हो तो व्यक्ति अपार धन अर्जित करता है. 

हाथों की रेखाओं से धन के बारे में क्या मिलती है जानकारी 
हाथ में तमाम रेखाओं से आप धन की स्थति जान सकते हैं. यदि भाग्य रेखा मणिबंध से निकलकर हथेली के बीच तक आए तो यह सर्वोत्तम धन देती है. सूर्य पर्वत पर अगर दोहरी रेखा हो तो भी खूब धन आता है. अगर भाग्य रेखा से कोई शाखा निकलकर बुध की ओर जाए तो व्यक्ति व्यवसाय से खूब धन कमाता है. 

हाथों के पर्वत से धन के बारे में क्या मिलती है जानकारी 
हाथ में मुख्य रूप से दो पर्वत शुक्र और बृहस्पति धन की दशा को बताते हैं. बाकी पर्वत धन की प्राप्ति, संघर्ष और रोजगार बताते हैं. अगर हाथ में बृहस्पति का पर्वत अच्छा हो तो व्यक्ति धन अपनी इच्छा से कमाता है. अगर शुक्र का पर्वत अच्छा हो तो धन कमाता है और विलासिता पर खर्च करता है. अगर ये दोनों पर्वत अच्छे हों तो व्यक्ति खूब धन कमाता है लेकिन खुद बड़े साधारण तरीके से रहता है. बुध का पर्वत अच्छा होने से धन जितना भी आए, उसका अच्छा मैनेजमेंट करता है. 

हथेली पर तराजु का चिह्न
हथेली पर तराजु का चिह्न बहुत शुभ माना जाता है. यह चिह्न महालक्ष्मी योग बनाता है. जिस जातक की हथेली पर यह चिह्न पाया जाता है, उसका भाग्य हमेशा साथ देता है और महालक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है. जीवन में कभी उसको धन की कमी महसूस नहीं होती. हथेली पर भाग्य रेखा सूर्य पर्वत पर आकर रुक जाए तो यह भाग्यलक्ष्मी योग बनाता है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement