वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (13-19 जुलाई 2026) मिश्रित फलदायी रहेगा. सप्ताह की शुरुआत कुछ रुकावटों और मानसिक दबाव के साथ हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगे, परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी. इस सप्ताह स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कार्यक्षेत्र में धैर्य और संवाद की आवश्यकता रहेगी.
स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान
केतु देव आपकी चंद्र राशि के चौथे भाव में विराजमान हैं. इसके प्रभाव से इस सप्ताह कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने की संभावना नहीं है. इसके बावजूद आप अपनी फिटनेस को लेकर पहले से अधिक सजग रहेंगे. योग, प्राणायाम और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने से आपको मानसिक और शारीरिक ऊर्जा मिलेगी. सप्ताह की शुरुआत में वाहन चलाते समय, सड़क पार करते समय और जल्दबाजी में कोई काम करते समय सावधानी बरतें. गुरुवार के बाद स्वास्थ्य में और अधिक सुधार महसूस होगा.
लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिलने का है योग
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह लाभदायक साबित हो सकता है. पैतृक संपत्ति, जमीन, प्रॉपर्टी, बीमा पॉलिसी या किसी पुराने निवेश से धन लाभ मिलने की संभावना है. यदि कोई रुका हुआ पैसा लंबे समय से अटका हुआ था तो उसके मिलने के भी योग बन रहे हैं. हालांकि सप्ताह के पहले दो दिन नए निवेश से बचना बेहतर रहेगा. बुधवार के बाद आय में सुधार होगा और आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी अच्छी योजना में निवेश करने का निर्णय ले सकते हैं.
परिवार में आएंगी खुशियां
परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन या किसी शुभ समाचार से घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा. परिवार के साथ लंबे समय बाद समय बिताने का अवसर मिलेगा. घर में खुशियों का वातावरण रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. हालांकि सप्ताह की शुरुआत में अनावश्यक बहस से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है.
पुराने प्रोजेक्ट दोबारा शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा सप्ताह
गुरु ग्रह तीसरे भाव में होने के कारण इस सप्ताह व्यापारिक साझेदारों के साथ संवाद में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं. यदि आप कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो अहंकार छोड़कर सहयोग की भावना अपनानी होगी. सप्ताह की शुरुआत में मंजूरी मिलने में देरी, ऑफिस का तनाव या यात्रा संबंधी परेशानी सामने आ सकती है. बुधवार के बाद भाग्य का साथ मिलने लगेगा और शुक्रवार तक वरिष्ठ अधिकारियों या अनुभवी लोगों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. कारोबारियों के लिए पुराने प्रोजेक्ट दोबारा शुरू करने का भी अच्छा समय रहेगा.
विद्यार्थियों को टालमटोल से बचना होगा
छात्रों के लिए यह सप्ताह अनुशासन का संदेश लेकर आया है. पढ़ाई को कल पर टालने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है. यदि समय पर पाठ्यक्रम पूरा नहीं किया गया तो सप्ताह के अंत तक पढ़ाई का दबाव बढ़ सकता है. शिक्षकों के मार्गदर्शन में नियमित अध्ययन करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे.
प्रेम और वैवाहिक जीवन
सप्ताह के पहले दो दिन जीवनसाथी या प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं. बाहर की परेशानियों को रिश्तों पर हावी न होने दें. कटु शब्दों और व्यंग्य से बचें. बुधवार के बाद रिश्तों में फिर से मधुरता लौटेगी. गुरुवार और शुक्रवार साथी के साथ समय बिताने, साथ भोजन करने या कहीं घूमने के लिए अनुकूल रहेंगे.
उपाय
1. शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें.
2. शुक्रवार के दिन 108 बार ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप या श्रीसूक्त का पाठ करें.
3. पूरे सप्ताह किसी गाय को हरी घास या चारा खिलाएं.
4. शुक्रवार को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन या ताजे फल का दान करें.