वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (9-15 फरवरी 2026) फलदायी रहेगा. इस सप्ताह भाग्य पूरा साथ देगा. नौकरी से लेकर व्यापार तक में सफलता मिलने के योग हैं. इस सप्ताह वृषभ राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. इससे धन की कमी नहीं होगी.
सेहत का रखें ध्यान
वृषभ राशि वालों के स्वास्थ्य के लिहाज यह सप्ताह कुल मिलाकर अच्छा रहेगा. कोई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी. मौसमी बीमारियों से सावधान रहना होगा. वृषभ राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें. घर का कम तेल और मसाले में बनाया खाना खाएं. सलाद और हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ बैलेंस डाइट लें. हर दिन योग और व्यायाम करें. सुबह आप टहल भी सकते हैं. इस सप्ताह दोपहिया वाहन चलाते समय सावधान रहें.
मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान
वृषभ राशि वालों पर इस सप्ताह मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी. नौकरी में जहां तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं तो व्यापार में अच्छा-खासा लाभ होगा. इस सप्ताह वृषभ राशि वाले अपने अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर कार्यक्षेत्र की हर कूटनीतिक रणनीति को भेदते हुए पद में वृद्धि के साथ-साथ वेतन वृद्धि प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे. इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के काम से उनके बॉस काफी खुश रहेंगे. ऑफिस में सभी कर्मचारी आपके मिलनसार व्यवहार से खुश रहेंगे. वृषभ राशि के वैसे जातक जो व्यापार करते हैं, उनको इस सप्ताह काफी लाभ मिलेगा. बिजनेसमैन इस सप्ताह कोई नया प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकते हैं. इस सप्ताह आप अपने व्यापार में विस्तार करने के लिए किसी प्रकार का लोन या ऋण लेने का प्लान कर सकते हैं. हालांकि, राहु के चंद्र राशि के नौवें घर में होने के कारण, इस समय आपको बैंक या किसी अन्य संस्था से लोन भी मिल सकेगा, लेकिन धन से जुड़े लेन-देन को करते समय आपको शुरुआत से ही सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
घर-परिवार में रहेगा खुशी का माहौल
यह सप्ताह परिवारिक जीवन को लेकर वृषभ राशि वालों के लिए खुश किस्मत साबित होगा. योग बन रहे हैं कि घर-परिवार में किसी नए वाहन की खरीदारी, घर के माहौल में अनुकूलता लेकर आएगी. इसके साथ ही यदि घर पर कोई सदस्य विवाह योग्य हैं तो उनकी शादी पक्की होने से आपको अच्छे-अच्छे पकवान खाने का अवसर भी मिलेगा. इस समय आप बढ़-चढ़कर घरेलू कार्यों में हिस्सा लेंगे, जिससे घर के दूसरे सदस्यों और रिश्तेदारों के बीच आपका सम्मान होगा. वृषभ राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ लव लाइफ में हैं उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा.
प्रतियोगी-परीक्षाओं में मिलेगी सफलता
इस सप्ताह वृषभ राशि के वैसे जातक जो प्रतियोगी-परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें खुशियां मिलेंगी. आपको परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. इस सप्ताह आप पूरी मेहनत से पढ़ाई करें आपको अच्छे फल जरूर प्राप्त होंगे. ऐसे में इस समय का उत्तम लाभ उठाते हुए, विषयों को समझने का ही प्रयास करें.
उपाय
किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए हर दिन हनुमान जी की पूजा-पाठ करें. धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की आराधना करें.