Advertisement

Astrology Tips: कौन से ग्रह होते हैं प्रेम और विवाह में धोखे के लिए जिम्मेदार? जानें इससे बचने के अचूक ज्योतिषीय उपाय

Love and Marriage Astrology: कुंडली में राहु, बुध और चंद्रमा की कमजोर स्थिति व्यक्ति को धोखे का शिकार बना सकती है. चंद्रमा और बृहस्पति के शुभ प्रभाव से व्यक्ति धोखे से बच सकता है. ज्योतिष में प्रेम और विवाह में धोखे से बचने के अचूक उपाय बताए गए हैं. आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं.

Love and Marriage Astrology
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:14 PM IST

प्रसिद्ध ज्योतिषी शैलेंद्र पांडे ने जीवन में मिलने वाले धोखे और उनके ज्योतिषीय कारणों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि कुंडली में राहु, बुध और चंद्रमा की कमजोर स्थिति व्यक्ति को धोखे का शिकार बना सकती है. उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति की राशि ही मुख्यतः विश्वास और धोखे के बारे में बताती है. 

राहु कल्पना और भ्रम करता है पैदा 
राहु कल्पना और भ्रम पैदा करता है. इसका ज्यादा प्रभाव होने से धोखे की संभावना बढ़ जाती है. बुध भी चतुराई और छल फरेब को जन्म देता है. नकारात्मक बुध हो तो भी व्यक्ति धोखे का शिकार हो जाता है. चंद्रमा और बृहस्पति व्यक्ति की धोखे से रक्षा करते हैं. मजबूत और शुभ शनि भी व्यक्ति को धोखे से बचा लेता है. शैलेंद्र पांडे के अनुसार, यदि कुंडली में राहु चंद्र से कनेक्ट कर गया या बुध की स्थिति बहुत ज्यादा कमजोर है तो आप ज्यादा बुद्धिमानी दिखाने के बावजूद धोखे के शिकार हो सकते हैं.

प्रेम के मामले में धोखे की संभावनाएं और बचने के उपाय 
प्रेम के मामले में चतुर्थ,पंचम और सप्तम भाव बड़ी भूमिका निभाते हैं. इसके अलावा शुक्र और मंगल की स्थिति भी महत्वपूर्ण होती है. राहु की इसमें भूमिका हो तो प्रेम में धोखा मिलता ही है. बुध के कारण प्रेम भावनाओं से नहीं बुद्धि से होता है. कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को प्रेम में धोखा होने की संभावना ज्यादा होती है. 

उपाय: नित्य प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें. प्रातः काल गायत्री मंत्र का जप करें. पूर्णिमा का उपवास रखें. सलाह लेकर पन्ना या पुखराज धारण करें. 

विवाह के मामले में धोखा होने की सम्भावनाएं और बचने के उपाय
कुंडली के सातवें भाव या इसके स्वामी के साथ राहु का संबंध हो तो धोखा निश्चित होता है. शुक्र की खराब स्थिति भी विवाह में धोखा करवा सकती है. गुरु चांडाल योग में भी धोखा होने का योग होता है. जिनकी कुंडलियों में चंद्रमा कमजोर हो उन्हें भी विवाह में धोखा मिल सकता है. 

उपाय: सोच समझकर ही विवाह का निर्णय लें. कुंडली में राहु और शुक्र की स्थिति पर विचार कर लें. विवाह सही मुहूर्त में ही करें. सलाह लेकर एक पीला पुखराज धारण करें. नियमित रूप से देवी कवच का पाठ करें. 

संपत्ति और रिश्तों में धोखे से बचने के उपाय
संपत्ति बेचने में समस्या हो तो हर मंगलवार हनुमान जी के मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं और निर्धन लोगों को मिठाई का दान करें. पड़ोसी या रिश्तों में समस्या हो तो मंगलवार को लाल फल का दान करें.

किसी भी तरह के धोखे से बचने के लिए क्या करें 
नित्य प्रातः सूर्य देव को जल अर्पित करें. प्रातः और शाम को शनि मंत्र का जप करें. हर शनिवार पीपल के नीचे दीपक जलाएं. एक सोने या पीतल का छल्ला धारण करें. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement