आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लागू होना का इंतजार केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन पाने वाले लोग बेसब्री से कर रहे हैं. आठवें वेतन आयोग में बेसिक सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होने वाली है. वेतन आयोग 8वां वेतन आयोग लागू करने को लेकर बैठक पर बैठक कर रहा है. बैठक में कर्मचारी संगठन के अधिकारी शामिल होकर आयोग के समक्ष अपनी मांगें रखते हैं. कर्मचारी संगठन ने आठवें वेतन आयोग में 3.83 फिटमेंट फैक्टर को लागू करने का प्रस्ताव रखा है. कुछ जगह फिटमेंट फैक्टर 3.88 की भी चर्चा है. हम आपको आज बता रहे हैं कि फिटमेंट फैक्टर 3.88 के हिसाब से लेवल 1 से लेकर लेवल 18 तक के केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ सकती है.
आपको मालूम हो कि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (NFIR) ने वेतन आयोग के सामने कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन को 18000 से बढ़ाकर 69000 रुपए करने की मांग की है. इसके अलावा कुछ अन्य मांगें भी की गई हैं. फैमिली यूनिट को 3 के बजाय 5 सदस्यों के आधार पर गिनने की मांग की है. इसमें पति, पत्नी व दो बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल को भी शामिल करने की मांग की गई है. साल में दो बार इंक्रीमेंट करने की मांग की गई है. पूरी सेवा में कम से कम 5 प्रमोशन देने की मांग की गई है. 15 साल के बजाय 11-12 साल में पेंशन बहाली की मांग की गई है. 8वें वेतन आयोग ने 18 मई और 19 मई को हैदराबाद में, 1 जून से 4 जून तक श्रीनगर और 8 जून को लद्दाख के दौरे निर्धारित किए हैं.
क्या है फिटमेंट फैक्टर
आठवें वेतन आयोग को लागू होने पर कर्मचारियों की कितनी सैलरी बढ़ेगी उसको जानने पहले जान लेते हैं आखिर फिटमेंट फैक्टर क्या होता है? दरअसल, फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर नंबर है. इसका इस्तेमाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्तों को संशोधित करने के लिए किया जाता है. फिटमेंट फैक्टर महंगाई, कर्मियों की रोजमर्रा का खर्च और सरकार की वित्तीय क्षमता जैसे विभिन्न कारकों पर विचार करके निर्धारित किया जाता है. फिटमेंट फैक्टर में मौजूदा बेसिक सैलरी से गुणा करके नई बेसिक सैलरी निकाली जाती है. फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा, उतनी ज्यादा सैलरी बढ़ेगी. 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था. इससे कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर कम से कम 18000 रुपए हो गई.
3.88 हुआ फिटमेंट फैक्टर तो कितनी बढ़ जाएगी सैलरी
लेवल 1: वर्तमान बेसिक पे 18000 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 69840 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 51840 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 2: वर्तमान बेसिक पे 19900 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 77212 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 57312 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 3: वर्तमान बेसिक पे 21700 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 84196 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 62496 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 4: वर्तमान बेसिक पे 25500 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 98940 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 73440 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 5: वर्तमान बेसिक पे 29200 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 113296 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 84096 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 6: वर्तमान बेसिक पे 35400 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 137352 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 101952 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 7: वर्तमान बेसिक पे 44900 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 174212 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 129312 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 8: वर्तमान बेसिक पे 47600 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 184688 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 137088 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 9: वर्तमान बेसिक पे 53100 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 1206028 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 152928 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 10: वर्तमान बेसिक पे 56100 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 217668 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 161568 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 11: वर्तमान बेसिक पे 67700 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 262676 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 194976 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 12: वर्तमान बेसिक पे 78800 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 305744 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 226944 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 13: वर्तमान बेसिक पे 118500 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 459780 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 341280 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 14: वर्तमान बेसिक पे 144200 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 559496 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 415296 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 15: वर्तमान बेसिक पे 182200 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 706936 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 524736 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 16: वर्तमान बेसिक पे 205400 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 796952 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 591552 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 17: वर्तमान बेसिक पे 225000 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 873000 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 648000 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 18: वर्तमान बेसिक पे 250000 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 970000 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 720000 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
कब तक मिलेगी कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी
कर्मचारी यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर कब बढ़कर सैलरी आएगी. फिलहाल की टाइमलाइन के अनुसार 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद उसे अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपने में मई 2027 तक का समय लग सकता है. रिपोर्ट आने के बाद सरकार इसका अध्ययन करेगी और इसे लागू करने में 3 से 6 महीने का अतिरिक्त समय लगेगा. यदि पूरी प्रक्रिया बिना किसी अड़चन के अपने तय समय पर पूरी होती है तो साल 2027 की दूसरी छमाही में केंद्रीय कर्मचारियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई सैलरी आ सकती है.