Advertisement

Amul Milk Price Hike: अमूल ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, 3 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

Milk Price Hike: अमूल ने एक बार फिर से अपनी दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है. कंपनी ने 3 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध की कीमत बढ़ाई है. इससे पहले कंपनी ने अक्टूबर 2022 में दूध की कीमत बढ़ाई थी.

अमूल ने फिर बढ़ाए दूध के दाम
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST
  • 3 रुपये लीटर बढ़ी दूध की कीमत
  • आखिरी बार अक्टूबर में बढ़े थे दाम

गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने एक बार फिर से अपने ताजा दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है. कंपनी ने तत्काल प्रभाव से 3 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से दूध की कीमतें बढ़ा दी है. 

इस संशोधन के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ए2 भैंस के दूध की कीमत अब 70 रुपये प्रति लीटर होगी. कंपनी ने गुरुवार को जारी एक बयान में इसकी घोषणा की है.

अमूल ने आखिरी बार अक्टूबर में कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

कंपनी का कहना है कि "कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है. पिछले वर्ष की तुलना में केवल पशुओं के चारे की लागत में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, हमारे सदस्य संघों ने पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की कीमतों में 8-9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है." 

दिसंबर में, मदर डेयरी ने भी दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement