Advertisement

Bank Holiday In October 2026: अक्टूबर में 4-6 दिन नहीं पूरे 16 दिन हैं बैंक बंद, जानें किस-किस राज्य में है छुट्टी... देखें पूरी लिस्ट!

अक्सर लोगों को बैंक से जुड़े कई काम होते हैं. लेकिन एक आदत होती है कि बैंक के कामों को टालते रहते हैं. ऐसे में किसी भी महीने की शुरुआत से पहले बैंक की छुट्टियों के बारे में पता हो तो बैंक के काम आसानी से और समय से पूरे किए जा सकते हैं.

Bank holiday
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

अगर आपको अक्टूबर 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ब्रांच जाने से पहले बैंक की छुट्टी जरूर चेक कर लें. चाहे चेक जमा करना हो, ड्राफ्ट बनवाना हो या कोई दूसरा काम हो, बैंक बंद होने पर परेशानी हो सकती है. अक्टूबर में गांधी जयंती, दशहरा, दुर्गा पूजा और दूसरे त्योहारों के कारण कई जगह बैंक बंद रहेंगे.

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार बैंक की छुट्टियां हर राज्य और शहर में एक जैसी नहीं होती हैं. इसके अलावा रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं. ऐसे में शनिवार और रविवार की छुट्टियां मिलाकर कुल 6 छुट्टियां होंगी.

  • 2 अक्टूबर, शुक्रवार: महात्मा गांधी जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 4 अक्टूबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश.
  • 10 अक्टूबर, शनिवार: दूसरा शनिवार.
  • 11 अक्टूबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश.
  • 17 अक्टूबर, शनिवार: अगरतला में महा सप्तमी के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 18 अक्टूबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश.

किन राज्यों में है 19 अक्टूबर को बैंक बंद

19 अक्टूबर को महाअष्टमी और दुर्गा पूजा के कारण कई शहरों में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी. इनमें अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग शामिल हैं.

20 और 21 अक्टूबर को भी रहेंगी बैंक की छुट्टी

20 अक्टूबर को दशहरा और विजयादशमी के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इस दिन बैंक की छुट्टी रहेगी. 21 अक्टूबर को भी कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इनमें अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं.

  • 22 और 23 अक्टूबर को गंगटोक में दुर्गा पूजा-दसैं के कारण बैंक बंद रहेंगे.

24 और 25 अक्टूबर को भी होगी छुट्टी

24 अक्टूबर, शनिवार को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. 25 अक्टूबर, रविवार को भी बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

26 से 31 अक्टूबर तक इन जगहों पर छुट्टी

26 अक्टूबर को अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में अलग-अलग स्थानीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे. 29 अक्टूबर को करवा चौथ के कारण शिमला में बैंक की छुट्टी रहेगी. वहीं 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे.

अक्टूबर में बैंक की छुट्टियां शहर और राज्य के हिसाब से अलग हैं. इसलिए किसी एक राज्य की छुट्टी देखकर अपने शहर में भी बैंक बंद मान लेना सही नहीं है. बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा और RBI हॉलिडे कैलेंडर जरूर चेक करें. इससे आपका समय बचेगा और जरूरी बैंक काम के लिए बेवजह ब्रांच नहीं जाना पड़ेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement