Bank Holidays in May 2026: मई में मजदूर दिवस से लेकर महाराणा प्रताप जयंती तक... कुल 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays: मई महीने में बैंक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है. 31 दिनों की मई में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. इन छु्ट्टियों में वीकली ऑफ के अलावा त्योहार और जयंती भी शामिल हैं. यहां आप जान सकते हैं मई में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे. 

Bank Holidays
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:15 AM IST

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर महीने के शुरू होने से पहले बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays) की लिस्ट जार करता है. साल 2026 के मई माह की छुट्टियों की लिस्ट आ गई है. 31 दिन के मई में छुट्टियों की भरमार है. इस महीने कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. इन छु्ट्टियों में वीकली ऑफ के अलावा त्योहार और जयंती भी शामिल हैं. आपको मालूम हो कि बैंक छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं. आपको मई महीने में यदि बैंक से संबंधित कोई काम है तो बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं. मजदूर दिवस, महाराष्ट्र दिवस, महाराणा प्रताप जयंती और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देश के कई प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे. 

मई 2026 में कब-कब बैंक रहेंगे बंद 
1 मई (शुक्रवार): मजदूर दिवस के चलते बैंक बंद रहेंगे. 
3 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी. 
7 मई (गुरुवार): बुद्ध पूर्णिमा के चलते कई जगहों पर बैंकों में छुट्टी रहेगी.
9 मई (शनिवार): दूसरा शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे. 
10 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे. 
17 मई (रविवार): वीकली ऑफ के कारण बैंक बंद रहेंगे. 
23 मई (शनिवार): चौथा शनिवार के चलते बैंक में छुट्टी रहने वाली है.
24 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे. 
25 मई (सोमवार): महाराणा प्रताप जयंती के चलते कई जगहों पर बैंकों में छुट्टी रहेगी. 
31 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे. 

सिर्फ आरबीआई तैयार करता है अवकाश की सूची
आपको मालूम हो कि रिजर्व बैंक के अलावा कोई भी बैंक अपने हिसाब से छुट्टी तय नहीं कर सकते. आरबीआई हर महीने बैंक अवकाश की सूची तैयार करता है. इससे तीन कैटेगरी में नोटिफाइड किया जाता है. पहला नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट हॉलिडे, दूसरा रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और तीसरा बैंक क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स. राज्यों की बैंक छुट्टियां स्थानीय मान्यताओं और पर्व-त्योहारों के आधार पर अलग-अलग दिनों को होती हैं. यदि बैंक हॉलिडे लिस्ट के अलावा किसी और दिन बैंकों का अवकाश होता है तो आरबीआई इसके लिए अलग से सर्कुलर या नोटिफिकेशन जारी करता है.

डिजिटल बैंकिंग का कर सकते हैं इस्तेमाल
बैंक बंद होने के दौरान भी ग्राहक डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस और नेट बैंकिंग जैसे तरीकों के साथ वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं. छुट्टी के दिनों में भी बैंक की सभी ऑनलाइन सर्विसेज चालू रहती हैं. बैंक की वेबसाइट पर जाकर आप अपने ऑनलाइन वर्क को पूरा कर सकते हैं. कैश निकालने के लिए आप ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. नेट बैकिंग (Net Banking) की सुविधा 24X7 चालू रहती है. किसी तरह की समस्या के लिए आप बैंक के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं.


 

Read more!

RECOMMENDED