August Mein Kab-Kab Bank Band Rahenge: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने के शुरू होने से पहले बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays) की लिस्ट जार करता है. आरबीआई ने साल 2026 के अगस्त में होने वाली बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. अगस्त में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. आपको मालूम हो कि बैंक कि इन छुट्टियों में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन जैसे बड़े पर्व-त्योहार के अलावा वीकली ऑफ व दूसार और चौथा शनिवार भी शामिल हैं. आपका खाता चाहे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हो, HDFC बैंक में, आईसीआईसीआई या एक्सिस बैंक में सभी की शाखाएं इन छुट्टियों के दौरान बंद रहेंगी.
अगस्त 2026 में वीकेंड्स की छुट्टियां
अगस्त 2026 में सात छुट्टियां वीकेंड्स की वजह से रहेंगी. 2 अगस्त, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को साप्ताहिक अवकाश रहेगा. 8 अगस्त और 22 अगस्त को क्रमाश: दूसरा और चौथा शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
अगस्त 2026 में किस-किस दिन बैंक रहेंगे बंद
ये काम बैंक बंद रहने के दौरान हो सकते हैं प्रभावित
1. चेक क्लियरेंस में देरी
2. कैश जमा और निकासी (ब्रांच के जरिए)
3. डिमांड ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट
4. लोन से जुड़े ऑफलाइन काम
डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक की छुट्टियों के दौरान डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी. नेट बैकिंग की सुविधा 24X7 चालू रहती है. बैंक बंद रहने पर भी ग्राहक डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस और नेट बैंकिंग जैसे तरीकों के साथ वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं. बैंक की वेबसाइट पर जाकर आप अपने ऑनलाइन वर्क को पूरा कर सकते हैं. कैश निकालने के लिए आप ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. किसी तरह की समस्या के लिए आप बैंक के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं.