Advertisement

March 2026 Bank Holidays List: होली-रामनवमी से लेकर ईद तक... मार्च में पड़ रहे कई पर्व-त्योहार... इस माह 18 दिन बैंक रहेंगे बंद... जानें कब-कब रहेगी छुट्टी?

Bank Holiday March 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च माह की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है. 31 दिनों के मार्च में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. यहां आप जान सकते हैं कि कब और कहां बैंक में रहेगी छुट्टी?

Bank Holiday March 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:22 AM IST

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर महीने के शुरू होने से पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है. आरबीआई ने साल 2026 के मार्च माह की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है. 31 दिनों के मार्च में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार सहित प्रमुख पर्व-त्योहार शामिल हैं.

सभी राज्यों की बैंक छुट्टियां स्थानीय मान्यताओं और पर्व-त्योहारों के आधार पर अलग-अलग दिनों को होती हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक की छुट्टियों को तीन श्रेणियों में बांटा है. पहला हॉलिडे अंडर निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, दूसरा हॉलीडे अंडर द निगोशिएबल एक्ट और तीसरा रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलीडे. मार्च महीने में होली-रामनवमी, ईद सहित कई पर्व-त्योहार पड़ रहे हैं. इसके अलावा 5 रविवार भी इस माह होंगे, जो 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को पड़ रहे हैं. ऐसे में यदि आपको बड़ी रकम बैंक में जमा करनी है या चेक भुगतान कराना है, तो पहले ही प्लान बना लें ताकि परेशानी न हो.

मार्च 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
1 मार्च: रविवार, साप्ताहिक छुट्टी के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. 

2 मार्च: होलिका दहन के चलते उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

3 मार्च: धुलंडी, डोल जात्रा और अटुकल पोंगला के चलते महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, गोवा, पश्चिम बंगाल और केरल में बैंक बंद रहेंगे.  

4. मार्च: रंगों वाल होली के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, छत्तीसगढ़, मेघालय, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

8 मार्च: रविवार, साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. 

13 मार्च: मिजोरम में चापचार कुट के मौके पर बैंक में छुट्टी रहेगी. 

14 मार्च: दूसरा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. 

15 मार्च: रविवार, साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

17 मार्च: जम्मू-कश्मीर में शब-ए-कद्र के अवसर पर बैंक नहीं खुलेंगे.

19 मार्च: गुड़ी पड़वा, उगादी त्योहार, तेलुगु नया साल, साजिबू नोंगमपनबा और पहला नवरात्र के चलते महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

20 मार्च: जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा के चलते बैंक की छुट्टी रहेगी. 

21 मार्च: ईद-उल-फितर के चलते असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

22 मार्च: रविवार, साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

26 मार्च: राम नवमी के चलते महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

27 मार्च: श्री राम नवमी (चैती दसाई) के चलते मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे. 

28 मार्च: चौथा शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. 

29 मार्च: रविवार, साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

31 मार्च: महावीर जयंती के उपलक्ष्य में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और कई अन्य राज्यों में बैंक नहीं खुलेंगे।

मार्च में शेयर मार्केट में 12 दिन नहीं होगा कारोबार
मार्च में शेयर मार्केट कुल 12 दिन बंद रहेगा. 3 मार्च (होली), 26 मार्च (श्रीराम नवमी) और 31 मार्च (श्री महावीर जयंती) को शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा. इसके अलावा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते कुल 9 दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी.

ऑनलाइन निपटा सकते हैं बैंक के कई काम
मार्च में 18 दिन बैंक की छुट्टी रहने पर ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. इस दौरान  नेट बैंकिंग की सुविधा 24X7 चालू रहती है. बैंक बंद रहने पर भी आप यूपीआई, एसएमएस और एटीएम सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं. बैंक की वेबसाइट पर भी जाकर आप अपने ऑनलाइन वर्क को पूरा कर सकते हैं. कैश निकालने के लिए आप ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. किसी तरह की समस्या के लिए आप बैंक के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं. बस ध्यान रखें बैंकों की छुट्टियां रहने पर चेक क्लियरिंग, पासबुक एंट्री, डिमांड ड्राफ्ट और काउंटर से जुड़ी सेवाएं बंद रहेंगी. ऐसे में कोई जरूरी ऑफलाइन बैंकिंग काम है, तो उसे इन छुट्टियों से पहले ही बैंक जाकर निपटा लें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement