Chanakya's Niti to Save Money
Chanakya's Niti to Save Money
आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितने सालों पहले थीं. महान ज्ञानी और बुद्धिमान आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में पैसों, सफलता और सुखी जीवन से जुड़ी कई जरूरी बातें कहीं हैं. यदि आपके घर में पैसा नहीं टिकता है. मां लक्ष्मी घर में आने से पहले ही दूर चली जाती हैं तो आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार आपको अपनी कुछ आदतों में सुधार करना होगा. ऐसा करने से घर में पैसा टिकने लगेगा.
1. गलत संगति से रहें दूर
आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो लोग गलत संगति में रहते हैं, उनका जीवन कभी स्थिर नहीं रहता है. उनके जीवन में हमेशा उथल-पुथल बनी रहती है. गलत या फिर बुरी संगति में रहने वाला व्यक्ति गलत आदतों का शिकार हो जाता है. वह पैसे को फिजूल खर्च करता है. गलत संगति में रहने वाला व्यक्ति देखते ही देखते कंगाल हो जाता है. यदि आपको अमीर बनना है तो गलत संगति से दूर हो जाएं.
2. लक्ष्मी का करें सम्मान
चाणक्य नीति के मुताबिक लक्ष्मी को हमेशा मान-सम्मान देना चाहिए. कोई व्यक्ति यदि पैसों को बिना सोचे-समझे खर्च करता है. छोटी रकम को कोई महत्व नहीं देता है तो ऐसे व्यक्ति के पास पैसा कभी नहीं टिकता है. घर में आया धन भी बाहर चला जाता है. ऐसे में पैसों का अपमान कभी नहीं करना चाहिए.
3. मेहनत से न भागें दूर
आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार आलस सफलता का दुश्मन है. यदि कोई व्यक्ति बार-बार किसी काम को टालता है या फिर मेहनत से दूर भागता है तो ऐसे व्यक्ति के पास कभी भी पैसा टिकता नहीं है. घर में आया पैसा भी खर्च हो जाता है. ऐसे में कभी भी मेहनत करने से दूर नहीं भागना चाहिए.
4. ...तो घर में धन नहीं टिकता
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस भी घर में हर दिन लड़ाई-झगड़ा होते रहता है. हमेशा घर में तनाव रहता है तो ऐसे घर में सुख-समृद्धि कभी नहीं टिकती है. जिस घर में शांति और सम्मान रहता है उस घर में ही पैसे और खुशहाली रहती है.
5. आय और खर्च का हिसाब न रखना
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति को हमेशा अपनी आय और व्यय का हिसाब रखना चाहिए. वैसे लोग जो अपनी इनकम और खर्च का हिसाब नहीं रखते उनके पास पैसे आते ही खत्म हो जाते हैं. आचार्य चाणक्य की नीतियां हमें सिखाती हैं कि कमाई के साथ सेविंग्स और प्लानिंग भी उतनी ही जरूरी है.
6. दान और मदद
आचार्य चाणक्य के अनुसार पैसों का सही इस्तेमाल करना जरूरी होता है. जो इंसान गरीबों-जरूरतमंदों की मदद नहीं करता या फिर सिर्फ अपने स्वार्थ के बारे में सोचता है उसके जीवन में कभी भी पैसा नहीं टिकता है. यदि आप दान करते हैं तो पैसों की एनर्जी बढ़ती है और आपके जीवन में समृद्धि भी बनी रहती है.