Bank Holiday In April: अप्रैल में बैंक एक-दो नहीं 14 दिन रहेंगे बंद, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल की शुरुआत बैंक की छुट्टी के साथ होगी. इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि नया वित्त वर्ष शुरू होने के चलते सालाना अकाउंट क्लोजिंग की प्रक्रिया होती है. इस वजह से किसी भी तरह का ऑफलाइन बैंकिंग काम नहीं हो पाएगा.

Bank Holiday April 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST
  • अप्रैल की शुरुआत बैंक की छुट्टी के साथ
  • अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद

अप्रैल 2026 में बैंकिंग से जुड़े काम निपटाने वालों के लिए जरूरी खबर है. अगले महीने देशभर में अलग-अलग कारणों से बैंकों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई क्षेत्रीय त्योहार और खास मौके शामिल हैं. ऐसे में अगर आप बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

महीने की शुरुआत ही छुट्टी से
अप्रैल की शुरुआत 1 तारीख से ही बैंक छुट्टी के साथ होगी. इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि नया वित्त वर्ष शुरू होने के चलते सालाना अकाउंट क्लोजिंग की प्रक्रिया होती है. इस वजह से किसी भी तरह का ऑफलाइन बैंकिंग काम नहीं हो पाएगा.

कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें 4 रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं. इसके अलावा 8 दिन अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण बैंक बंद रहेंगे. यानी हर राज्य में छुट्टियों की तारीख अलग-अलग हो सकती है.

त्योहारों के कारण अलग-अलग जगहों पर छुट्टियां
अप्रैल महीने में गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती, बैसाखी, विशु, तमिल नववर्ष और बिहू जैसे कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं. इन मौकों पर संबंधित राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और उत्तर-पूर्व के कई शहरों में अलग-अलग दिनों पर छुट्टियां रहेंगी.

ऑनलाइन बैंकिंग से नहीं होगा असर
हालांकि, बैंकों की इन छुट्टियों का असर ऑनलाइन सेवाओं पर नहीं पड़ेगा. ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं. इसलिए जरूरी काम पहले से प्लान करना फायदेमंद रहेगा.

शेयर बाजार भी रहेगा 10 दिन बंद
सिर्फ बैंक ही नहीं, अप्रैल में शेयर बाजार भी कुल 10 दिन बंद रहेगा. इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार के कारण बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके अलावा 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर भी शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा.

काम से पहले प्लानिंग जरूरी
ऐसे में अप्रैल महीने में बैंक से जुड़े कामों के लिए पहले से योजना बनाना जरूरी है. खासकर चेक क्लियरेंस, कैश जमा या अन्य जरूरी कामों के लिए छुट्टियों का ध्यान रखना होगा. सही प्लानिंग से आप समय और परेशानी दोनों से बच सकते हैं.

 

Read more!

RECOMMENDED