Advertisement

बंद कर देंगे क्रेडिट कार्ड, तो मिलेगा EMI से छुटकारा... अगर आप भी सोच रहे ऐसा, तो नहीं बच सकते आप... पैसा तो लौटाना ही होगा

कुछ लोग सोचते हैं कि अगर उनके क्रेडिट कार्ड पर EMI चल रही है, और वह कार्ड बंद कर दें, तो शायद उन्हें इस बकाया रकम से छुटकारा मिल सकता है. लेकिन बता दें कि ऐसा सोचने वाले गलत हैं. बिना क्रेडिट कार्ड का बकाया चुकाए आप उसे बंद नहीं कर सकते. यहां तक की अगर किसी ट्रांजैक्शन को किया है, तो उसकी भी पेमेंट आपको करनी पड़ेगी.

Credit Card
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST

क्या आपने कभी अपना क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोची है? वो भी तब जब आपके कार्ड पर EMI चल रही है. अगर आपने ऐसा है तो कार्ड बंद  करना उतना आसान नहीं, जितना आप सोच रहे हैं. याद रखें कि क्रेडिट कार्ड बंद करने से आपकी EMI अपने आप खत्म नहीं होती. कार्ड बंद होने के बाद भी बची हुई रकम तो आपको चुकानी ही पड़ेगी.

EMI चल रही है तो क्या होगा?

अगर आपने क्रेडिट कार्ड से कोई सामान खरीदा है और उसकी EMI बन चुकी है, तो उस रकम को चुकाना आपकी जिम्मेदारी बनी रहती है. आपको कार्ड बंद कराने के बाद भी EMI की बाकी रकम देनी होगी. बैंक या कार्ड कंपनी के नियमों के अनुसार आपको बची रकम एक तय समय पर चुकाने का ऑप्शन मिल सकता है. कुछ मामलों में पूरी रकम एक साथ जमा करनी पड़ सकती है, तो कहीं EMI को पहले खत्म करने की सुविधा भी मिल सकती है, लेकिन इसके लिए एक्स्ट्रा से चार्ज लग सकता है.

कार्ड बंद करने से पहले जरूर करें ये स्टेप्स

कार्ड बंद कराने से पहले सिर्फ EMI ही नहीं, बल्कि बकाया रकम, हाल ही में की खरीदारी और ऐसे लेनदेन जो अभी बिल में नहीं आए हैं, उन्हें भी देखना जरूरी होता है. इसके अलावा EMI को समय से पहले खत्म करने पर कोई चार्ज लगेगा या नहीं, यह भी बैंक से पूछना जरूरी है.

क्रेडिट स्कोर पर चल सकता है हथौड़ा

अगर कार्ड बंद करने के बाद भी कोई बकाया अमाउंट रह गया और उसकी समय पर पेमेंट नहीं की, तो इसका सीधा असर आपके क्रेडिट प्रोफाइल पर पड़ सकता है. इसलिए कार्ड बंद करने से पहले सभी बकाया रकम को साफ करना जरूरी है.

कार्ड बंद होने का सबूत जरूर रखें

सारी रकम चुकाने के बाद बैंक से कार्ड बंद होने की ऑफिशियल जानकारी जरूर लें. ईमेल या दूसरे राइटिंग वाले रिकॉर्ड्स को संभालकर रखें. इससे फ्यूचर में कोई बकाया या कार्ड बंद होने को लेकर दिक्कत होने पर आपके पास सबूत रहेगा.

क्रेडिट कार्ड बंद करना सिर्फ कार्ड काट देने या ऐप से हटाने का नाम नहीं है. असली काम तब पूरा होता है, जब EMI और बाकी सभी बकाया पूरी तरह से खत्म हो जाएं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement