Investment In SIP: 10 साली वाली एसआईपी मतलब करोड़पति? सच है या सोशल मीडिया का झूठ.. जान लें इंवेस्टमेंट से जुड़े अहम फैक्टर्स

शेयर मार्केट में एसआईपी तो कई लोग करते हैं. कुछ एक्सपर्ट की सलाह पर, तो कुछ सोशल मीडिया की करोड़पति बनने वाली अफवाह पर. पर सवाल है कि क्या वाकई सोशल मीडिया पर किए जाने वाले दावे आपको करोड़पति बना सकते हैं.

SIP
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

आजकल सोशल मीडिया और फाइनेंस से जुड़े प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर एक बात सुनने को मिलती है कि केवल हर महीने सिर्फ 5,000 रुपए इंवेस्ट करें और 10 साल में करोड़पति बन जाएं. यह सुनने में जितना आसान लगता है, असल जिंदगी में उतना सीधा नहीं होता. एसआईपी यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को लेकर लोगों में काफी जोश है, लेकिन सवाल यह है कि क्या केवल 10 साल तक एसआईपी करने से कोई अमीर बन सकता है?

एसआईपी का असली खेल
एसआईपी में हर महीने एक तय अमाउंट म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि बाजार ऊपर जाए या नीचे, निवेश लगातार चलता रहता है. जब बाजार गिरता है तब कम कीमत पर ज्यादा यूनिट्स मिलते हैं और जब बाजार बढ़ता है तब उन्हीं यूनिट्स की वैल्यू बढ़ जाती है तो कम यूनिट्स मिलते है. तो एक तरह से बैलेंस चलता रहता है. लेकिन आप इंवेस्ट करे जा रहे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं बन जाता कि आप करोड़पति बन जाएंगे.

10 साल वाला जादुई फॉर्मूला
एक्सपर्ट्स का मानना है कि 10 साल तक एसआईपी करने से  फायदा होने की संभावना बढ़ जाती है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं.  शेयर बाजार में हमेशा उतार-चढ़ाव होता रहता है. साथ ही कभी मंदी आती है, कभी कोई संकट और कभी अचानक बाजार का गिरना. ऐसे समय में बहुत से लोग घबराकर एसआईपी बंद कर देते हैं या पैसे निकाल लेते हैं. यही सबसे बड़ी गलती साबित होती है. असली फायदा उन्हीं लोगों को मिलता है जो मुश्किल समय में भी निवेश जारी रखते हैं.

बाजार गिरने पर फायदा कैसे?
आमतौर पर लोग बाजार गिरने से डरते हैं, लेकिन एसआईपी करने वालों के लिए यह समय कई बार फायदेमंद साबित होता है. जब बाजार नीचे जाता है तो निवेशकों को कम दाम में ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं. बाद में बाजार रिकवर होने पर यही यूनिट्स बड़ा फायदा देती हैं. यानी बाजार की गिरावट एसआईपी निवेशकों के लिए लंबे समय में अवसर भी बन सकती है. 

हर म्यूचुअल फंड अच्छा प्रदर्शन नहीं करता. अगर आपने गलत फंड चुन लेते हैं या केवल किसी ट्रेंड के पीछे भागते हैं तो 10 साल बाद भी उम्मीद के मुताबिक रिटर्न नहीं मिल पाता. इसलिए एक्सपर्ट की सलाह जरूरी हो जाती है. ताकि आप मजबूत और भरोसेमंद फंड में निवेश करें.

महंगाई भी कम नहीं करती चुनौती
कई बार निवेश बढ़ता जरूर है, लेकिन महंगाई उसकी असली वैल्यू कम कर देती है. अगर आपकी कमाई और निवेश दोनों समय के साथ नहीं बढ़ते, तो भविष्य में बड़ी रकम भी उतनी असरदार नहीं लगती. इसलिए सलाहकार कहते हैं कि हर साल अपनी एसआईपी राशि थोड़ी-थोड़ी बढ़ानी चाहिए ताकि बढ़ती महंगाई का असर कम हो सके.

10 साल की एसआईपी आपको अमीर बना सकती है, लेकिन यह पूरी तरह आपकी निवेश राशि, सही फंड चयन, बाजार की स्थिति और सबसे अहम आपके धैर्य पर निर्भर करता है. इसलिए एसआईपी को जल्दी अमीर बनने का शॉर्टकट नहीं, बल्कि धीरे-धीरे संपत्ति बनाने का मजबूत तरीका समझना चाहिए.

 

Read more!

RECOMMENDED