Advertisement

Passport Fee Hike: नया पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा, वित्त मंत्रालय ने जारी की नई दरें.. जानें खोने और खराब होने पर कितनी बढ़ी फीस

अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो 1 जुलाई 2026 से इसके लिए नई दरें जारी हो रही है. नई दरों को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी कर दिया गया है. साथ ही पासपोर्ट खराब या खोने पर भी अब फ्रेश पासपोर्ट लेना महंगा होगा.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST

अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने का प्लान कर रहे हैं या फिर अपने पुराने पासपोर्ट को रिन्यू करवाना चाहते हैं, तो बता दें कि वित्त मंत्रालय ने पासपोर्ट से जुड़ी फीस में बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी. यानी अब पासपोर्ट बनवाने, रिन्यू कराने या खो जाने पर नया पासपोर्ट जारी कराने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

36 पेज वाले पासपोर्ट की नई फीस

अब तक 36 पेज वाले नॉर्मल पासपोर्ट के लिए 1500 रुपये फीस देनी पड़ती थी, लेकिन 1 जुलाई 2026 से इसके लिए 2500 रुपए चुकाने होंगे. वहीं अगर कोई तत्काल सेवा के तहत 36 पेज वाला पासपोर्ट बनवाना चाहता है, तो उसकी फीस 3500 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए कर दी गई है. 

60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए भी बढ़ी फीस

जिन लोगों को ज्यादा सफर करना पड़ता है और वे 60 पेज वाला पासपोर्ट बनवाते हैं, उन्हें भी अब ज्यादा फीस देनी होगी. पहले नॉर्मल पासपोर्ट के लिए 2000 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब इसकी फीस 3500 रुपए हो जाएगी. वहीं तत्काल सेवा के तहत 60 पेज वाले पासपोर्ट की फीस 4000 रुपए से बढ़ाकर 6000 रुपए कर दी गई है. यही नई फीस पासपोर्ट रिन्यू कराने पर भी लागू होगी.

पासपोर्ट खोने या खराब होने पर फीस

अगर आपका पासपोर्ट गुम हो जाता है, चोरी हो जाता है या किसी वजह से खराब हो जाता है, तो नया पासपोर्ट बनवाने के लिए भी पहले से ज्यादा फीस लगेगी. 36 पेज वाले पासपोर्ट के रिप्लेसमेंट के लिए नॉर्मल कैटेगरी में 5000 रुपए और तत्काल सेवा के लिए 7500 रुपए फीस तय की गई है. वहीं 60 पेज वाले पासपोर्ट के रिप्लेसमेंट के लिए नॉर्मल कैटेगरी में 6000 रुपए और तत्काल सेवा में 8500 रुपए देने होंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement