Advertisement

EPFO Camp: अटकी है पेंशन, नहीं हो रहा पीएफ क्लेम? तो आज पहुंच जाएं यहां... हर समस्या का होगा समाधान... जानें कहां लगा है 'निधि आपके निकट 2.0' कैंप

आज EPFO ने अपना कैंप 'निधि आपके निकट 2.0' लगाया है. इसके तहत जो लोग EPFO की किसी भी सेवा से जुड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं, या फिर कोई जानकारी पाना चाहते हैं, तो वह यहां जाकर अपनी परेशानी का समाधान पा सकते हैं.

EPFO
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:29 AM IST

अगर आपका PF खाता, पेंशन या EPFO की किसी सेवा से जुड़ा काम अटका हुआ है, तो आपके लिए आज यानी 28 सितंबर 2026 को एक खास मौका है. EPFO देशभर के जिलों में 'निधि आपके निकट 2.0' कैंप आयोजित कर रहा है. इस कैंप में PF और पेंशन से जुड़ी समस्याओं को सीधे EPFO अधिकारियों के सामने रखा जा सकता है.

'निधि आपके निकट 2.0' EPFO का हर महीने होने वाला एक खास कार्यक्रम है. इसका मकसद PF सदस्यों, पेंशन लेने वालों और नियोक्ताओं को EPFO की सेवाओं से जुड़ी जानकारी और मदद देना है. इन कैंप में लोगों को अपनी शिकायत सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का मौका मिलता है.

रख सकेंगे PF और पेंशन से जुड़ी समस्या

कैंप में EPFO सदस्य अपने PF खाते, पेंशन और दूसरी EPFO सेवाओं से जुड़ी परेशानी अधिकारियों को बता सकते हैं. अगर किसी सेवा की प्रक्रिया समझने में दिक्कत हो रही है, तो उसके बारे में भी जानकारी ली जा सकती है.

EPFO की योजनाओं और उनके लाभों के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की जा सकती है. जहां संभव होगा, शिकायत का समाधान मौके पर करने की कोशिश की जाएगी. हालांकि, हर मामले का समाधान उसी समय हो जाए, यह जरूरी नहीं है.

कैंप में जाते समय ये दस्तावेज रखें

अगर आप अपनी शिकायत लेकर कैंप में जा रहे हैं तो उससे जुड़े जरूरी कागज साथ लेकर जाएं. PF खाते की जानकारी, संबंधित रिकॉर्ड और शिकायत से जुड़े दस्तावेज होने से अधिकारियों को मामला समझने में आसानी होगी. इससे आपकी समस्या पर सही तरीके से कार्रवाई करने में मदद मिल सकती है.

कैंप की जगह कैसे पता करें?

अपने जिले में कैंप कहां लगाया गया है, इसकी जानकारी संबंधित EPFO कार्यालय से ली जा सकती है. इसके अलावा EPFO की वेबसाइट पर भी कैंप से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है. जरूरत होने पर EPFO हेल्पलाइन नंबर 14470 पर संपर्क करके भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement