PAN Card: कहीं जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे आधार की मदद से सिर्फ 10 मिनट में बनवा सकते हैं फ्री में पैन कार्ड, ये है पूरी प्रक्रिया

How to Get a PAN Card Made: आज के समय में पैन कार्ड वित्तीय लेन-देन सहित कई कामों के लिए जरूरी हो गया है. आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे घर बैठे आधार कार्ड की मदद से पैन कार्ड को सिर्फ 10 मिनट में बनवा सकते हैं.

PAN Card
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:16 AM IST

Get an Instant PAN Card Using Aadhaar: आज के समय में पैन कार्ड बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट्स बन गया है. इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने, बड़ी वित्तीय लेन-देन तक में पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है. आपको मालूम हो कि पैन कार्ड पर एक खास 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर लिखा होता है, जिसे पैन नंबर कहा जाता है. आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे घर बैठे आधार कार्ड की मदद से पैन कार्ड को सिर्फ 10 मिनट में बनवा सकते हैं.

पैन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी शर्तें
आपको पैन कार्ड बनवाने के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा. सबसे पहले आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए. यदि आपके पास पहले से कोई पैन कार्ड नहीं है तभी आप पैन कार्ड बनवा सकते हैं. पैन कार्ड बनवाने के लिए आपके पास वैध आधार कार्ड होना चाहिए. ध्यान रखें कि यह आधार कार्ड पहले किसी अन्य पैन कार्ड से लिंक न हुआ हो. इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आपके मोबाइल फोन का नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए. आपको मालूम हो कि पैन कार्ड बनवाने के लिए पूरी आवेदन प्रक्रिया ओटीपी सत्यापन के जरिए ही पूरी होती है. आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आता है.

पैन कार्ड के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन 
1.
पैन कार्ड को बनवाने के लिए सबसे पहले मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक ई-फाइलिंग वेबसाइट incometax.gov.in को खोलना होगा.
2. इसके बाद होमपेज पर बाईं तरफ दिए गए क्विक लिंक्स सेक्शन में जाना होगा. 
3. फिर वहां पर एक इंस्टेंट ई-पैन का एक विकल्प दिखाई देगा. इस पर आपको क्लिक करना होगा. 
4. ऐसा करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा. 
5. अब इस नए पेज पर गेट न्यू ई-पैन के बटन पर क्लिक करना होगा. 
6. फिर निर्धारित बॉक्स में अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरना होगा. 
7. फिर नियम-शर्तों को स्वीकार करने वाले बॉक्स पर टिक करना होगा.
8. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक सीक्रेट ओटीपी आएगा.
9. अब इस ओटीपी को को स्क्रीन पर डालकर कन्फर्म बटन दबाना होगा. 
10. इसके बाद डेटा की जांच करें और ई-पैन डाउनलोड करें. 
11. ओटीपी वेरीफाई होते ही सिस्टम आपके आधार कार्ड से आपकी फोटो, नाम, जन्मतिथि और पते जैसी जानकारियां खुद ले लेगा. 
12. अब इन सभी जानकारियों को जांचने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें. 
13. फॉर्म सबमिट करते ही आपको एक रसीद नंबर मिल जाएगा. 
14. इसके सिर्फ 10 मिनट बाद आप इसी वेबसाइट से अपना डिजिटल ई-पैन कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं.

 

Read more!

RECOMMENDED