Gold, Silver Rate Today: डॉलर मजबूत होते ही सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर सोना टूटा, चांदी 3% से ज्यादा गिरी

Gold, Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें एक सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गईं. विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है. इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व के लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रखने की संभावना बढ़ी है.

Gold, Silver Rate
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST
  • सोने की चमक हुई फीकी
  • सिल्वर में 3% से ज्यादा कमजोरी

15 मई की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड जून फ्यूचर 0.87% टूटकर 1,60,562 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं सिल्वर जुलाई फ्यूचर 3.28% गिरकर 2,81,551 रुपए प्रति किलो पर कारोबार करता दिखा. बाजार खुलने के बाद निवेशकों की बिकवाली बढ़ने से दोनों धातुओं में दबाव बना रहा.

डॉलर मजबूत होने से बढ़ा दबाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें एक सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गईं. विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है. इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व के लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रखने की संभावना बढ़ी है. इसी वजह से निवेशक सोने से दूरी बना रहे हैं. डॉलर इंडेक्स 0.30% चढ़कर 99.10 पर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार करता दिखा.

बॉन्ड यील्ड बढ़ने से कमजोर हुआ गोल्ड
अमेरिकी 10 साल की ट्रेजरी यील्ड भी करीब एक साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई. ऊंची बॉन्ड यील्ड और मजबूत डॉलर का सीधा असर सोने पर पड़ा. आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने पर गोल्ड जैसे बिना ब्याज वाले निवेश कमजोर पड़ जाते हैं. पिछले दो महीनों से कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं, जिससे दुनियाभर में महंगाई बढ़ने की चिंता बनी हुई है.

शेयर बाजार में भी दिखी तेजी
सर्राफा बाजार में कमजोरी के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. शुक्रवार सुबह सेंसेक्स करीब 100 अंक चढ़कर 75,506 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. वहीं निफ्टी भी 50 अंक मजबूत होकर 23,743 के स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 790 अंक और निफ्टी 277 अंक चढ़कर बंद हुए थे.

सर्राफा बाजार में क्या स्थिति?
सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.9% शुद्धता वाला सोना 650 रुपए महंगा होकर 1,66,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गया. दूसरी ओर चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. लगातार तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी थम गई और चांदी 900 रुपए टूटकर 2,96,600 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई.

 

Read more!

RECOMMENDED