Advertisement

Gold-Silver Price: अमेरिकी-ईरान तनाव के बीच चमका सोना, दिल्ली में 1300 रुपए का उछाल, चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट

इंटरनेशनल मार्केट में कीमती मेटल्स की खरीदारी बढ़ने का असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी दिखाई दिया. 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1.64 रुपए तक पहुंच गई है. कीमतों में 1300 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि लगातार दूसरे दिन चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

gold silver price
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

अमेरिकी और ईरान के बीच जारी तनाव और ग्लोबल मार्केट में मजबूती के असर से दिल्ली में सोने की कीमतों में तेज उछाल आया. स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. कीमतों में 1,300 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

ग्लोबल मार्केट में खरीदारी बढ़ने का असर-
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में खरीदारी बढ़ने से घरेलू बाजार में भी सोने को समर्थन मिला. हालांकि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर की मजबूती ने तेजी की रफ्तार को कुछ हद तक सीमित रखा. 

चांदी की कीमतों में गिरावट-
पीटीआई के मुताबिक दूसरी ओर चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. चांदी 5,000 रुपये टूटकर 2,66,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. पिछले सत्र में इसका बंद भाव 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम था. एनालिस्ट का कहना है कि औद्योगिक मांग में कमजोरी और हालिया तेज उतार-चढ़ाव के बाद मुनाफावसूली के कारण चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है.

इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड मामूली बढ़त के साथ 4,483.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी 2 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 75.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. 

क्या कहते हैं जानकार?
ब्रोकरेज फर्म कोटक नियो के अनुसार, हाल के बॉन्ड बाजार बिकवाली के दबाव में कुछ कमी आने से कीमती मेटल्स को सहारा मिला है. हालांकि अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड और मजबूत डॉलर अभी भी सोने की तेजी पर दबाव बनाए हुए हैं.

मार्केट की नजरें फिलहाल अमेरिका-ईरान संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने में हो रही देरी पर टिकी हैं. इन घटनाओं से वैश्विक महंगाई बढ़ने और सख्त मॉनिटरी पॉलिसी की आशंका गहराने लगी है.

मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि निवेशक अब अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक के मिनट्स का इंतजार कर रहे हैं. इससे ब्याज दरों की भविष्य की दिशा और बुलियन बाजार पर उसके असर के संकेत मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement