8th Pay Commission Updates: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! बढ़ेगी सैलरी, 8वें वेतन आयोग से पहले मिल सकता है DA Hike, जानें एरियर कितना मिलेगा

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग को लागू होने में भले ही देरी हो रही है लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी बढ़नी तय है. ऐसी संभावना है 8वें पे कमीशन से पहले कर्मचारियों को DA Hike का तोहफा मिल सकता है. आइए जानते हैं कितना डीए हाइक हो सकता है और एरियर कितने लाख रुपए मिलने की संभावना है.

8th Pay Commission
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) पर लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की निगाहें टिकी हुई हैं. आठवें वेतन आयोग को लागू होने पर सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी. पेंशन भी बढ़कर मिलेगा. ऐसी संभावना है 8वें पे कमीशन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को DA Hike का तोहफा मिल सकता है. आइए जानते हैं कितना डीए हाइक हो सकता है और एरियर (Arrears) कितने लाख रुपए मिलने की संभावना है. आपको मालूम हो कि अभी 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर, वेतन वृद्धि, भत्तों और पेंशन सुधार जैसे मुद्दों को लेकर कर्मचारी संगठनों और पेंशनर संघों की आयोग के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें चल रही हैं. 15 जून 2026 तक आयोग को ज्ञापन सौंपने की अंतिम तिथि तय की गई है.

...तो DA Hike का मिल सकता है तोहफा 
महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए ऐसी संभावना है कि 8वें पे कमीशन के लागू होने से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) का तोहफा मिल सकता है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार श्रम ब्यूरो द्वारा जारी नए महंगाई के आंकड़ों ने इस उम्मीद को और मजबूत किया है. औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, जो डीए तय करने में महत्वपूर्ण रोल निभाता है, वो मार्च 2026 में 149.1 से बढ़कर अप्रैल 2026 में 149.9 हो गया है. 

इस दौरान औद्योगिक श्रमिकों के लिए रिटेल महंगाई दर भी 4.27% से बढ़कर 4.46% हो गई है. इस आधार पर डीए में बढ़ोतरी का गणित समझें तो अप्रैल 2026 तक AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर, 12 महीने का औसत 147.51 है. 2016 की आधार सीरीज को 2001 की आधार सीरीज में कन्वर्ट करने के लिए 2.88 के लिंकिंग फैक्टर को लागू करें तो DA की कैलकुलेशन करीब 62.51% आती है, जिसे संभवतः 63% माना जा सकता है. केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 60% की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है और ताजा कैलकुलेशन के आधार पर देखें तो ये 63% हो सकता है यानी 3% DA Hike की उम्मीद है. हालंकि अंतिम दर मई-जून 2026 के लिए AICPI-IW के आंकड़ों और उसके बाद कैबिनेट की मंजूरी पर निर्भर करेगी.

क्या होता है एरियर
वेतन के बकाया हिस्से को एरियर कहते हैं. एरियर का मतलब होता है सैलरी का वह पैसा जो आपको पहले मिलना चाहिए था लेकिन किसी वजह से नहीं मिला. इसको आप इस तरह जान सकते हैं. मान लीजिए आपकी कंपनी ने अप्रैल में अप्रैजल शुरू किया, लेकिन इसे लागू करने में अगस्त तक का समय लग गया. इस स्थिति में कंपनी अपने कर्मचारियों को अप्रैल, मई, जून, जुलाई और अगस्त तक का बढ़ा हुआ वेतन एक साथ देगी. ये बकाया रकम ही एरियर होती है. एरियर कर्मचारियों के हक का पैसा होता है.

कब से हैं एरियर मिलने की उम्मीद 
8वें वेतन आयोग का गठन नवंबर 2025 में किया गया था. आयोग को अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया था. इस तरह से देखें तो 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट्स साल 2027 के मध्य तक पेश हो सकती हैं. गौरतलब है कि 7वां पे कमिशन 1 जनवरी 2016 से लागू माना गया था, लेकिन सरकार ने इसे जून 2016 में मंजूरी दी थी. इसको देखते हुए कहा जा सकता है कि 8वां वेतन आयोग की सिफारिशों को चाहे सरकार जब भी मंजूरी दे लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा. ऐसे में बढ़ी हुई सैलरी 1 जनवरी 2026 से जोड़कर दी जाएगी. एरियर की गणना भी 1 जनवरी 2026 से ही होगी. एरियर का भुगतान पुरानी तारीख से ही जोड़कर किया जाएगा. यदि 8वें वेतन आयोग का लागू होने में 20 महीने की देरी होती है तो कर्मचारियों को एरियर की एकमुश्त बड़ी राशि मिल सकती है. एक अनुमान के अनुसार लेवल-1 कर्मचारी को 20 महीनों का एरियर करीब 5.65 लाख रुपए तक मिल सकता है. लेवल-5 कर्मचारी को 9 लाख रुपए से ज्यादा का एरियर मिलने की संभावना जताई जा रही है.

...तो इतना हो जाएगा वेतन 
आपको मालूम हो कि 7वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर रखा गया था. इस बार केंद्र सरकार के कर्मचारी संगठन 3.68 फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं. यदि सरकार कर्मचारी संगठनों की मांग को मान लेती है और 3.68 फिटमेंट फैक्टर तय कर देती है तो सैलरी में भारी इजाफा होगा. अभी मूल वेतन 18 हजार रुपए है. 3.68 के फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से नया मूल वेतन 66 हजार 240 रुपए हो जाएगा. 

 

Read more!

RECOMMENDED