Making Financially Strong Future: 2027 से पहले लिया ये कदम बदल देगा ज़िंदगी.. केवल ₹100 रुपए हर महीना, आपके फ्यूचर को बना देगा पूरी तरह स्ट्रॉन्ग

कहने के लिए एसआईपी एक निवेश है, लेकिन युवाओं के लिए यह एक ऐसा फैसला है जिसे जितनी जल्दी लिया जाए उतना बेहतर. इसकी मदद से वह अपने फ्यूचर को सिक्योर कर सकते हैं.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:23 PM IST

भारत के युवा अब सिर्फ बचत के बारे में नहीं सोचते, बल्कि अपने वे अपने फ्यूचर को सिक्योर करने की तरफ भी तेज़ी से कदम बढ़ा रहे हैं. यही वजह है कि  इसी वजह से सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है. बात मोटे अमाउंट से शुरुआत की हो या फिर एक 500 के नोट से, वे एसआईपी में निवेश कर रहे हैं.  आसान प्रोसेस और लॉन्ग टर्म में मिलने वाले बेहतर रिटर्न के चांस ने SIP को नई पीढ़ी का पसंदीदा निवेश बना दिया है.

डिजिटल दौर में आसान हुआ निवेश

पहले निवेश शुरू करना एक काफी मुश्किल प्रोसेस माना जाता था. लेकिन अब तकनीक ने इसे बेहद आसान बना दिया है. बस एक स्मार्टफोन पर कुछ टैप की मदद से आप एसआईपी शुरू कर सकते हैं. साथ ही यूपीआई ने इसके पेमेंट्स को और आसान बना दिया है. इसलिए कही कोई चक्कर काटने का झंझट बचा ही नहीं. 

एसआईपी में निवेश के  लिए किसी बड़े अमाउंट की जरूरत नहीं होती. कई म्यूचुअल फंड योजनाओं में केवल ₹100 प्रति माह से भी निवेश शुरू किया जा सकता है. यही वजह है कि नौकरी की शुरुआत करने वाले युवा भी बिना किसी बड़े फाइनेंशियल प्रेशर के निवेश की आदत डाल रहे हैं.

छोटी रकम से पूरा होगा बड़ा लक्ष्य

एसआईपी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें रेगुलर रूप से छोटी-छोटी रकम जमा की जा सकती हैं. समय के साथ यही छोटी बचत एक बड़े फंड का रूप ले लेती हैं. यह उन युवाओं के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो अपने करियर की शुरुआत में हैं और एक साथ बड़ी राशि निवेश नहीं कर सकते. 

आज के युवा केवल ₹100 के साथ ही अपना निवेश शुरू कर सकते हैं. जो फ्यूचर में बड़ा फंड बनेगा और जिसकी मदद से वह  घर खरीदने, बच्चों की एजुकेशन, शादी या रिटायरमेंट जैसे बड़े लक्ष्यों को पूरा कर  सकेंगे.

बाजार के उतार-चढ़ाव का फायदा

SIP की खास बात है इसकी रुपी कॉस्ट एवरेजिंग. इसका मतलब है कि जब बाजार नीचे होता है तो निवेश करने वाले को ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं और जब बाजार ऊपर होता है तो कम यूनिट्स मिलती हैं. इससे बाजार का बैलेंस खराब नहीं हो पाता और आपका निवेश पूरी तरह सिक्योर रहता है. जिससे आपकी घबराहट भी दूर रहती है. इस खास बात के चलते आपको रोज बाजार पर नजर रखने की जरूरत नहीं पड़ती, और आप बेफिक्र होकर निवेश कर सकते हैं.

समय और अनुशासन बनाते हैं सफलता की राह

निवेश को जितना जल्दी शुरू किया जाए उतना फायदेमंद होता है. ऐसा करने से आपको कंपाउंडिंग का ज्यादा फायदा मिलता है. कंपाउंडिंग की ताकत लंबे समय में अमाउंट को तेजी से बढ़ाने में मदद करती है.

SIP युवाओं को फाइनेंशियल रूल सिखाता है और नियमित निवेश की आदत विकसित करता है. यही वजह है कि आज की युवा पीढ़ी केवल पैसे बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समझदारी से निवेश करके अपने फ्यूचर को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

 

Read more!

RECOMMENDED