Advertisement

Instant E-Pan: नहीं बना है पैन कार्ड? तो घर बैठे ऐसे बनवाएं ई-पैन... पड़ेगी केवल आधार कार्ड की जरूरत

जिन लोगों का पैन कार्ड नहीं बना होता है, वह सोचते हैं कि इसे बनवाने के लिए पैन केंद्र के कई चक्कर काटने पड़ेंगे. लेकिन आप अपने आधार की मदद से इंस्टेंट ई-पैन पा सकते हैं जो आपके वित्तीय कामों में काम आ सकता है. साथ ही यह पूरी तरह फ्री होता है और इसमें कोई कागजी काम करने की जरूरत नहीं होती.

Representative Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

आज के समय में PAN Card कई जरूरी कामों के लिए इस्तेमाल होता है. बैंक खाता खोलने से इनकम टैक्स से जुड़े काम करने तक. साथ ही कई वित्तीय कामों में इसकी जरूरत पड़ती है. लेकिन क्या हो अगर आपका पैन कार्ड ही न हो तो? आप सोचेंगे कि ऐसे में तो पैन कार्ड दफ्तर के चक्कर काटने पड़ेंगे. पर अब आप घर बैठे  Aadhaar की मदद से e-PAN बनवा सकते हैं. खास बात है कि इसके लिए आपको पैन कार्ड दफ्तर जाने की भी जरूरत नहीं है.

इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाय?

इंस्टेंट ई-पैन की सेवा उन लोगों के लिए है, जिनके पास अभी तक पैन नहीं है. लेकिन इंस्टेंट पैन के लिए आपके पास वैलिड आधार होना चाहिए. साथ ही आधार से लिंक हुआ नंबर भी एक्टिव होना चाहिए. यह सेवा नाबालिग के लिए नहीं है. साथ ही अगर आपके नाम पर पहले से पैन है, तो दोबारा इस सेवा से पैन के लिए अप्लाय नहीं किया जा सकता.

किस तरह तैयार होगा ई-पैन?

इसके लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. वहां Instant e-PAN का ऑप्शन मिलेगा, जिसे आप चुन लें. इसके बाद Get New e-PAN पर क्लिक करें.

अब अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर फिल करें. जिसके बाद Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. इस OTP को फिल करने के बाद अपनी पहचान को वेरिफाय करें. इसके बाद Aadhaar में रजिस्टर्ड जानकारी दिखाई जाएगी. इसके सही होने के बाद आगे का प्रोसेस पूरा करें.

ई-पैन कैसे डाउनलोड करें?

एप्लीकेशन पूरा होने के बाद आपको एक पहचान संख्या मिल सकती है. इसे सेव करके  रखें. पैन जारी होने के बाद आप इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट से अपना ई-पैन डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आधार नंबर या मांगी गई दूसरी डिटेल फिल करनी होगी और OTP से वेरिफाय करना होगा.

Instant e-PAN के लिए लगने वाली फीस

Instant e-PAN की सेवा पूरी तरह फ्री है. इसके लिए कोई पेपर वर्क, फोटो या सिग्नेचर अपलोड करने की जरूरत नहीं होती. साथ ही यह पूरी प्रोसेस ऑनलाइन की जा सकती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement