आज के समय में अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर लोग पर्सनल लोन का सहारा लेते हैं. फिर चाहे मेडिकल इमरजेंसी हो, शादी का खर्च हो या घर की मरम्मत, पर्सनल लोन फौरन फाइनेंशियल मदद मुहैया कराता है. लेकिन लोन लेने से पहले यह समझना जरूरी है कि हर महीने कितनी EMI देनी होगी और पूरे लोन पर कितना ब्याज चुकाना पड़ेगा. सही जानकारी के बिना लिया गया लोन आपके बजट पर एक्सट्रा बोझ डाल सकता है.
किसी भी पर्सनल लोन की ईएमआई तीन चीजों पर बेस्ड होती है. सबसे पहले लोन का अमाउंट, उसके बाद इंटरेस्ट रेट और आखिर में लोन चुकाने का समय. आमतौर पर बैंकों से मिलने वाले पर्सनल लोन पर 10% से 18% तक सालाना ब्याज लिया जाता है. ब्याज दर आपके सिबिल स्कोर, इनकम और बैंक की पॉलिसी के बेस पर तय होती है.
EMI को कैलकुलेट करने के लिए आप इस फॉर्मूला को यूज कर सकते हैं.
आगर आप 5 लाख रुपए का पर्सनल लोन 24 महीने के लिए 10% सालाना ब्याज दर पर लेते हैं, तो आपकी मंथली ईएमआई लगभग 23,072 रुपए बनेगी. इस टन्योर में आपको कुल करीब 5.54 लाख रुपए बैंक को चुकाने होंगे. यानी आपको लगभग 54 हजार रुपए ब्याज के रूप में चुकाने पड़ेंगे.
अगर ब्याज दर 12% हो जाती है, तो ईएमआई बढ़कर लगभग 23,536 रुपए प्रति महीना माह हो जाएगी. ऐसे में कुल भुगतान करीब 5.65 लाख रुपए होगा. जिसमें 65 हजार रुपए ब्याज के तौर पर शामिल होंगे.
15% सालाना ब्याज दर पर 5 लाख रुपए के लोन की ईएमआई लगभग 24,242 रुपए प्रति माह होगी. दो साल में कुल भुगतान करीब 5.82 लाख रुपए तक पहुंच जाएगा. इसका मतलब है कि आपको लगभग 82 हजार रुपए ब्याज के रूप में चुकाने होंगे.
यदि लोन 18% ब्याज दर पर मिलता है, तो मंथली ईएमआई लगभग 24,955 रुपए होगी. पूरे टेन्योर में कुल भुगतान करीब 5.99 लाख रुपए होगा और कुल ब्याज लगभग 99 हजार रुपए तक पहुंच सकता है.
कई लोग जल्दबाजी में किसी भी बैंक से मिला पहला ऑफर ही एक्सेप्ट कर लेते हैं. लेकिन अगर वह थोड़ा इधर-उधर और ट्राई करें तो सस्ता पर्सनल लोन मिल सकता है. जिसकी ईएमआई भी काफी होगी. इसलिए कम से कम 3 से 4 बैंकों के ऑफर जरूर देखें. साथ ही प्रोसेसिंग फीस, छिपे हुई फीस और प्री-पेमेंट से जुड़े नियमों को भी ध्यान से पढ़ें.