क्रेडिट कार्ड आज के समय में एक बेहद ही जरूरी चीज़ बन चुका है. जब भी अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है और आपके पास उस समय पैसे न हो, तो क्रेडिट कार्ड आपके काम आता है. इसकी मदद से आप बैंक से एक तरह का उधार लेते हैं. बाद में जब आपके पास पैसे आ जाते हैं, तो इस उधार को लौटा देते हैं. लेकिन यह सुविधा जितनी फायदेमंद है, उतनी ही जोखिम भरी भी हो सकती है अगर इसका इस्तेमाल बिना सोचे समझे किया जाए तो.
कुछ लोगों को शॉपिंग की ऐसी लत होती है, कि पास में पैसे न हो तो वह क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर देते हैं. जिसका बाद में बिल चुकाते है. जब लोगों को बिल चुकाना भारी महसूस होने लगता है, तो वह इसका इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं. उन्हें लगता हैं कि जब यूज़ ही नहीं होगा, तो किस बात का पैसा चुकाना. लेकिन उनका ऐसा सोचना गलत है.
क्रेडिट स्कोर पर सीधा असर
अक्सर लोग यह सोचते हैं कि अगर वे अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बंद कर देंगे, तो वे किसी भी तरह के फाइनेंशियल परेशानी से बच जाएंगे. लेकिन हकीकत इससे अलग है. लंबे समय तक कार्ड का इस्तेमाल न करने से आपका क्रेडिट स्कोर इफैक्ट हो सकता है. जब आप किसी पुराने कार्ड को इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं, तो आपकी कुल क्रेडिट लिमिट घट जाती है. यानी भविष्य में कोई भी बैंक जब आपका क्रेडिट स्कोर देखेगा, तो उसे कम स्कोर दिखाई देगा.
लोन मिलने में हो सकती है अड़चन
क्रेडिट स्कोर आपकी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी को दिखाता है. इसमें आपकी क्रेडिट हिस्ट्री की अहम भूमिका होती है. जब आप पुराने क्रेडिट कार्ड को बंद करते हैं, तो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री छोटी हो जाती है. इससे स्कोर में गिरावट आ सकती है. कम क्रेडिट स्कोर का असर फ्यूचर में लोन या अन्य बैंक सेवाएं लेने पर पड़ता है, क्योंकि बैंक आपको जोखिम वाला यूजर मान सकते हैं.
अन्य वित्तीय नुकसान भी संभव
सिर्फ क्रेडिट स्कोर ही नहीं, बल्कि कार्ड बंद करने या इस्तेमाल बंद करने से और नुकसान भी हो सकते हैं. बैंक आपके कार्ड की क्रेडिट लिमिट कम कर सकता है, जिससे आपकी फाइनेंशियल फ्लैक्सिबिलिटी कम होती है. इसके अलावा, कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स और अन्य सुविधाएं भी बंद हो जाती हैं. कई मामलों में, यदि कार्ड ऑफिशियली बंद नहीं किया गया है, तो सालाना तौर पर शुल्क भी कटता रहता है, जो एक्स्ट्रा खर्च बन जाता है.
कैसे करें फिर क्रेडिट कार्ड बंद?
अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड को बंद करना चाहते हैं, तो इसे बैंक के जरिए से ऑफिशियल रूप से बंद करवाएं. साथ ही, यदि कार्ड आपके पास है, तो उसका समझदारी से और सीमित उपयोग करना सबसे अच्छा ऑप्शन है. इससे आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर बना रहता है.