scorecardresearch

Best Business: जल्दी धनी बनना है... तो शुरू करें इन 5 बिजनेस में कोई एक, पैसों की होने लगेगी बारिश

5 Businesses that Make You Rich: यदि आप जल्दी धनी बनना चाहते हैं तो आपको बिजनेस शुरू करना होगा. हम आज आपको 5 ऐसे धांसू बिजनेस के बारे में बता रहे हैं, जिनको शुरू करने पर बंपर कमाई होगी. पैसों की बारिश होने लगेगी. आप देखते ही देखते लखपति और करोड़पति बन जाएंगे.  

Best Business Best Business

Best Business Ideas: यदि आप सोचते हैं कि बिजनेस करने के लिए बहुत अधिक पैसे चाहिए तो आप गलत हैं. आप बहुत कम पैसों में भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं और धनवान बन सकते हैं. यदि आप भी जल्दी धनी बनना चाहते हैं तो आपको बिजनेस शुरू करना होगा. हम आज आपको 5 ऐसे धांसू बिजनेस के बारे में बता रहे हैं, जिनको शुरू करने पर बंपर कमाई होगी. पैसों की बारिश होने लगेगी. आप देखते ही देखते लखपति और करोड़पति बन जाएंगे.   

1. ऑर्गेनिक फार्मिंग और ऑनलाइन फूड सप्लाई
आज के समय में ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स की मांग काफी बढ़ गई है. ऐसे में आप ऑर्गेनिक फल और सब्जियों की खेती करके सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं. आपको ऑनलाइन फूड डिलीवरी व लोकल मार्केट दोनों से तगड़ी कमाई होगी. एक एकड़ ऑर्गेनिक खेती से साल में 8-10 लाख रुपए तक की कमाई हो सकती है. यदि आप ऑर्गेनिक फूड सप्लाई नेटवर्क बनाते हैं तो इस बिजनेस से आप लखपति और करोड़पति बन सकते हैं. 

2.  AI और डिजिटल मार्केटिंग सर्विस का बिजनेस
इस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल मार्केटिंग का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है. हर कंपनी में AI और डिजिटल मार्केटिंग सर्विस का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है. कई भी व्यक्ति आज के समय में बिजनेस में कामयाब होना चाहता है तो AI और डिजिटल मार्केटिंग के बिना लगभग संभव नहीं है. इन दोनों सर्विस की सहायता से न सिर्फ काम आसान हो गया है बल्कि बिजनेस तेजी से बढ़ाने में भी मदद मिल रही है. आप भी AI और डिजिटल मार्केटिंग सर्विस का बिजनेस शुरू कर खूब पैसा कमा सकते हैं. 

3. क्लाउड किचन या फूड ट्रक
हमारे देश में खाने-पीने की चीजें हमेशा बिकती हैं.  आज के भागमभाग जिंदगी में लोग बाहर खाना और ऑनलाइन खाना मंगाना बेहद पसंद करते हैं. यदि आपको कुकिंग करने का शौक है तो आप क्लाउड किचन या फूड ट्रक का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. आपको मालूम हो कि क्लाउड किचन किसी ऑनलाइन रेस्टोरेंट की तरह होता है, जहां पर सिर्फ टेक-अवे ऑर्डर ही लिए जाते हैं. आप अपने घर के किचन से ही इस बिजनेस को शुरू करके शुरुआती समय में ही रोज 10 से 15 हजार रुपए की कमाई कर सकते हैं. छोटे निवेश में फूड ट्रक या क्लाउड किचन शुरू हो जाता है. क्लाउड किचन में डिजिटल प्लेटफॉर्म या फूड डिलीवरी ऐप्स जैसे Swiggy, Zomato, Uber Eats का इस्तेमाल करके ऑर्डर लिए जाते हैं.

4. ड्रॉप शिपिंग
आप बिना स्टॉक रखे ऑनलाइन प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं. आप अमेजन, फ्लिपकार्ट या अपनी वेबसाइट के जरिए बिजनेस शुरू कर सकते हैं. ड्रॉप शिपिंग में कम निवेश में बड़ा मुनाफा होता है. आपको मालूम हो कि ड्रॉप शिपिंग एक ऐसा बिजनेस मॉडल है, जिसमें किसी प्रोडक्ट का स्टॉक रखने की जरूरत नहीं होती है. आपको बस एक ऑनलाइन स्टोर बनाना होता है और प्रोडक्ट को लिस्ट करना होता है. इसके बाद जैसे ही ऑर्डर आता है आप डायरेक्ट सप्लायर या मैन्युफैक्चरर से कस्टमर तक प्रोडक्ट डिलीवर कराते हैं. इसका मतलब है इस बिजनेस के लिए न स्टॉक न गोदाम और न ही भारी-भरकम निवेश की जरूर होती है. इस बिजनेस के जरिए आप महीने में लाखों रुपए तक कमा सकते हैं. आप इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और गैजेट्स के क्षेत्र में बिजनेस शुरू कर सकते हैं. वियरेबल टेक्नोलॉजी के बिजनेस में कमाई की अपार संभावनाएं हैं. इसमें हेल्थकेयर, फिटनेस, गेमिंग और लाइफस्टाइल जैसे सेगमेंट में बड़े पैमाने पर इनोवेशन का स्कोप है.

5. EV चार्जिंग स्टेशन और ट्रैवल और एडवेंचर टूरिज्म
इस समय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खूब बिक रहे हैं. इलेक्ट्रिक गाड़ियां जब बढ़ेंगी तो इनके लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की भी जरूरत होगी. ऐसे में  EV चार्जिंग स्टेशन खोलकर अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं. आपको मालूम हो कि कई कंपनियां चार्जिंग स्टेशन सेटअप करने में मदद कर रही हैं. आप इनके साथ टाइअप करके इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा आप एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में भी पैसा लगाकर कमाई कर सकते हैं. आप ट्रैवल एजेंसी, एडवेंचर कैम्पिंग, ट्रेकिंग टूर या स्पेशल थीम टूर शुरू कर सकते हैं. खासकर युवाओं और विदेशियों के बीच इसकी डिमांड बहुत है. ट्रैवल और एडवेंचर टूरिज्म बिजनेस सिर्फ कमाई का जरिया नहीं बल्कि घूमने-फिरने और नए लोगों से मिलने का शानदार अवसर भी है. इस बिजनेस से सीजन में लाखों रुपए तक की कमाई कर सकते हैं.