Umang App के जरिए कैसे करें EPFO में फेस ऑथेंटिकेशन? कैसे होगा UAN एक्टिवेट... क्या है इस तरीके का फायदा?

पहले जहां UAN को एक्टिवेट करने के लिए EPFO पोर्टल का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब वह UMANG ऐप के जरिए होगा. साथ ही फेस ऑथेंटिकेशन भी यहीं से होगा. यह फैसला सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है.

Umang App
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST

अगर आपका PF (प्रोविडेंट फंड) खाता है, तो यह खबर आपके काम की है. EPFO ने UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) को एक्टिवेट करने का तरीका बदल दिया है. अब EPFO के मेंबर पोर्टल से UAN एक्टिवेट करने की सुविधा बंद कर दी गई है. इसके लिए अब आपको सरकार के UMANG ऐप का इस्तेमाल करना होगा. साथ ही आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन भी जरूरी होगा. यह बदलाव ऑनलाइन सेवाओं को अधिक सुरक्षित और आसान बनाने के लिए किया गया है.

UAN क्यों है जरूरी?

UAN एक 12 अंकों का नंबर होता है, जो आपके PF खाते से जुड़ा रहता है. इसके जरिए कर्मचारी PF बैलेंस देख सकते हैं, पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं, क्लेम कर सकते हैं और EPFO की कई ऑनलाइन सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं. इसलिए UAN का एक्टिव होना जरूरी है.

UMANG ऐप से ऐसे करें UAN एक्टिवेट

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप और Aadhaar Face RD ऐप इंस्टॉल करें.
  • UMANG ऐप खोलकर EPFO सर्विस में जाएं.
  • UAN Activation या UAN Allotment & Activation ऑप्शन चुनें.
  • अपना आधार नंबर और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • मोबाइल पर आए OTP को फीड करें.
  • इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें.
  • जानकारी सही मिलने पर आपका UAN एक्टिव हो जाएगा और इसकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.

किन बातों का रखें ध्यान?

  • आपका आधार नंबर और मोबाइल नंबर आपस में लिंक होना चाहिए.
  • फेस ऑथेंटिकेशन के लिए फोन का कैमरा सही तरीके से काम करना चाहिए.
  • अच्छी रोशनी में चेहरा स्कैन करें, ताकि प्रोसेस बिना रुकावट पूरी हो सके.
  • अगर पहली बार में फेस ऑथेंटिकेशन सफल नहीं होता है, तो दोबारा कोशिश करें.

EPFO ने क्यों किया बदलाव?

EPFO के अनुसार, यह बदलाव ऑनलाइन सेवाओं को ज्यादा सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद बनाने के लिए किया गया है. आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से पहचान की बेहतर तरीके से होगी और गलत इस्तेमाल की संभावना भी कम होगी. अगर आपने अभी तक अपना UAN एक्टिव नहीं किया है, तो जल्द ही UMANG ऐप के जरिए यह प्रोसेस पूरी कर लें, ताकि फ्यूचर में PF से जुड़ी किसी भी ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल करने में परेशानी न हो.

 

Read more!

RECOMMENDED