Make sure to add a nominee to your PF account.
Make sure to add a nominee to your PF account.
How To File e-nomination In PF Account: नौकरी करने वाले लोगों का पीएफ खाता (PF Account) खोला जाता है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) इस पीएफ खाते का संचालन करता है. हर महीने नौकरी करने वालों के पीएफ खाता में पैसा जमा होता है. ईपीएफओ इस पैसे को सुरक्षित रखता है और उस पर ब्याज भी देता है. ईपीएफओ ने सभी पीएफ (Provident Fund) अकाउंट धारकों को पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने के लिए कहा है. इसके बावजूद बहुत से लोग अभी तक अपने पीएफ अकाउंट में नॉमिनी को नहीं जोड़े हैं. आपको मालूम हो कि यदि आप नॉमिनी नहीं जोड़ेंगे तो आप अपने पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल पाएंगे. हम आपको पीएफ अकाउंट में नॉमिनी जोड़ने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बता रहे हैं.
PF खाते में नॉमिनी क्यों जरूरी
यदि किसी नौकरी करने वाले कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है और पीएफ खाते में नॉमिनी दर्ज नहीं है तो परिवार को पीएफ क्लेम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. उधर, नॉमिनी जोड़ने से पीएफ का पैसा सीधे सही व्यक्ति को मिल जाता है. ऐसे में किसी भी परेशानी से बचना है तो PF खाते में नॉमिनी को जोड़ना जरूरी है.
क्यों नहीं निकाल पाएंगे पीएफ खाते से पैसे
आपको मालूम हो कि ईपीएफओ ने पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन फाइल करना हर पीएफ खाताधारकों के लिए अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए पीएफ पोर्टल लॉगिन करने पर पांच मौके भी दिए जाते हैं. यदि आप इन पांच मौकों के अंदर ई-नॉमिनेशन फाइल नहीं करते हैं तो फिर आप पीएफ खाते से बिना ई-नॉमिनेशन करे पैसे नहीं निकाल पाएंगे. ऐसे में तुरंत ई-नॉमिनेशन कर दें.
PF अकाउंट में ऐसे जोड़ें नॉमिनी
1. सबसे पहले आपको ई-नॉमिनेशन करने के लिए EPFO के आधिकारिक पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना होगा.
2. इसके बाद यूएएन नंबर, पासवर्ड और ओटीपी भरकर लॉगिन करना होगा. फिर मैनेज वाले सेक्शन में जाकर ई-नॉमिनेश पर क्लिक करना होगा.
3. फिर प्रोवाइड डिटेल्स वाले टैब में जाना होगा. यहां पर सेव पर क्लिक करना होगा.
4. इसके बाद फैमिली डिक्लेरेशन को अपडेट करने के लिए यस पर क्लिक करना होगा और एड फैमिली डिटेल्स वाले ऑप्शन को चुनना होगा.
5. फिर आपको नॉमिनेशन डिटेल्स पर क्लिक करना होगा.
6. इसके बाद नॉमिनी की डिटेल्स भरना होगा जैसे नाम, पता, आधार नंबर आदि.
7. फिर ई-साइन वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा.
8. इसके बाद आधार नंबर भरना होगा. फिर इस पर आए हुए ओटीपी को दर्ज करना होगा.
9. इस तरह से आपकी ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.