Advertisement

Download Digital Ration Card: खो गया है कागजी राशन कार्ड, या फिर कट-फट गया है कहीं से... तो इस तरह डाउनलोड करें उसकी डिजिटल कॉपी

जहां लगभग अब हर जगह डिजिटल सरकारी डॉक्यूमेंट्स मान्य हो चुके हैं. इसका फायदा उठाते हुए आप डिजिटल राशन कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका फायदा है कि आप इसे कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं. साथ ही यह हमेशा फोन में सेव रहता है.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

आज के समय में सरकार ने ज्यादातर सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है. इसका फायदा है लोगों को अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते. साथ ही घर बैठे काम आसानी के साथ हो जाता है. यहां तक कि सरकारी सेवा के तरत राशन कार्ड को भी डिजिटल रूप मिल चुका है. आपको राशन की दुकान पर फिजिकल कापी लेकर जाने की जरूरत नहीं, आप सीधा फोन में मौजूद डिजिटल कॉपी दिखा सकते हैं. 

जब राशन कार्ड की कॉपी डिजिटल रूप में मौजूद हो सकती है, तो मन में सवाल उठता है कि आप कैसे अपने राशन कार्ड की डिजिटल कॉपी को प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आप Mera Ration App या DigiLocker की मदद ले सकते हैं. यहां से आप कुछ ही मिनटों में अपना डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

डिजिटल राशन कार्ड के फायदे

डिजिटल राशन कार्ड का सबसे बड़ा फायदा है कि यह सुरक्षित रहता है. साथ ही जरूरत पड़ने पर मोबाइल से तुरंत दिखाया जा सकता है. अगर आपका कागजी राशन कार्ड खो जाए या खराब हो जाए, तब भी डिजिटल कॉपी आपके काम आती है. इसके अलावा इसे कभी भी डाउनलोड किया जा सकता है और PDF के रूप में सेव भी रखा जा सकता है.

कैसे करें DigiLocker ले इसे डाउनलोड

ऐसा करने के लिए सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या उसकी वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें. अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो मोबाइल नंबर और OTP की मदद से नया अकाउंट बना लें. इसके बाद आधार कार्ड को लिंक करें. अब Issued Documents या Get Documents सेक्शन में जाएं. यहां Food and Civil Supplies Department या Public Distribution Department चुनें. इसके बाद अपना राज्य चुनें और राशन कार्ड नंबर या जरूरी जानकारी फिल करें. Get Document पर क्लिक करते ही आपका डिजिटल राशन कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसके बाद आप इसे PDF में डाउनलोड या DigiLocker में सेव कर सकते हैं.

Mera Ration App से भी हो सकता है डाउनलोड

इस ऐप से डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले Mera Ration App अपने मोबाइल में इंस्टॉल करें. इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की मदद से OTP के जरिए लॉगिन करें. लॉगिन होने के बाद होम स्क्रीन पर आपका राशन कार्ड दिखाई देगा. यहां दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर टैप करके आप डिजिटल राशन कार्ड को PDF में सेव कर सकते हैं. इस कॉपी में परिवार के सदस्यों और राशन की डिटेल भी रहती है.

राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपका मोबाइल नंबर और आधार की जानकारी सही होनी चाहिए. अगर रिकॉर्ड नहीं दिख रहा है, तो अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में जानकारी अपडेट करवाएं. सही जानकारी होने पर डिजिटल राशन कार्ड आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement