scorecardresearch

नहीं रुकेगी सिलेंडर की सप्लाई, मिलती रहेगी Subsidy भी... ऐसे घर बैठे करें LPG e-KYC

LPG सिलेंडर सही यूजर तक पहुंचे, साथ ही सब्सिडी वगैराह का फायदा सीधा राइट उपभोक्ता को मिले. इसके लिए सरकार ने e-KYC करने के लिए कहा हुआ है. आप इसे घर बैठे भी कर सकते हैं. लेकिन कैसे करेंगे, यहां जानिए...

Advertisement
e-KYC for LPG e-KYC for LPG

अगर आपके घर में LPG गैस सिलेंडर आता है, तो इस बात को जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. अब गैस कनेक्शन रखने वाले यूजर्स के लिए e-KYC कराना जरूरी हो चुका है. अगर टाइम रहते e-KYC पूरी नहीं की गई, तो फ्यूचर में गैस बुकिंग में परेशानी आ सकती है और कुछ मामलों में सिलेंडर की सप्लाई पर भी मुश्किल हो सकती है. अब आप सोचेंगे कि इसके लिए एजेंसी के चक्कर काटने पड़ेंगे. लेकिन अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है. आप अपने मोबाइल से ही घर बैठे पूरी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

सरकार का मकसद है कि गैस कनेक्शन का इस्तेमाल सही यूजर ही करें. इससे फर्जी कनेक्शन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और गैस सब्सिडी का फायदा गलत लोगों तक नहीं पहुंचेगा. इसलिए सभी यूजर्स से समय पर e-KYC पूरी करने की अपील की जा रही है.

घर बैठे e-KYC कैसे होगी?

आप जिस कंपनी का LPG गैस कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं, उसी का ऑफिशियल ऐप डाउनलोड करें. इंडियन ऑयल (Indane) के लिए IndianOil ONE, भारत गैस (Bharat Gas) के लिए Hello BPCL for Business और एचपी गैस (HP Gas) के लिए HP Pay ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आपको Aadhaar FaceRD App भी इंस्टॉल करना होगा, क्योंकि Face Authentication के जरिए ही e-KYC पूरी होती है.

मोबाइल से LPG e-KYC कैसे करें?

इसके लिए सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का ऐप डाउनलोड करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या कंज्यूमर नंबर से लॉग इन करें. इसके बाद e-KYC या Aadhaar Authentication का ऑप्शन चुनें.

अब अपना आधार नंबर फिल करें और जरूरत पड़ने पर Aadhaar FaceRD App के जरिए फेस स्कैन करें. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करने के बाद जानकारी सबमिट कर दें. प्रोसेस पूरी होने पर आपकी e-KYC अपडेट हो जाएगी.

e-KYC के लिए किन चीजों की है जरूरत?

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • LPG कंज्यूमर नंबर
  • इंटरनेट वाला स्मार्टफोन
  • Aadhaar FaceRD App