Biryani Business Idea: स्वाद के साथ-साथ मोटी करें अपनी जेब, कम लागत में शुरू करें बिरयानी बिजनेस.. फ्री में सीखें यूट्यूब से बनाना

भारत में खान-पान का बिजनेस काफी बड़ा है. साथ ही इसकी खासियत है कि शुरू करते ही यह अगले दिन से मुनाफा देने लगता है. ऐसे में बिरयानी का बिजनेस करना काफी अच्छा ऑप्शन है. यह डिश लोगों के बीच काफी पॉपुलर है.

Person Selling Business
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:36 PM IST

बिरयानी सिर्फ एक डिश नहीं, लोगों की पसंद और स्वाद का हिस्सा बन चुकी है. यही वजह है कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर बिरयानी की डिमांड लगातार बढ़ रही है. हर उम्र के लोग चिकन, मटन, वेज और पनीर बिरयानी का स्वाद लेना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप कम लागत में कोई फूड बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो बिरयानी का बिजनेस आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

बिरयानी बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बहुत रकम में शुरू किया जा सकता है. करीब 20 हजार रुपए लगाकर आप घर से ही अपना छोटा सेटअप तैयार कर सकते हैं. इस रकम से देग, गैस स्टोव, मसाले, चावल, पैकिंग का सामान और सर्विंग प्लेट्स जैसी जरूरी चीजें आसानी से खरीदी जा सकती हैं. बिरयानी की रेसिपी के लिए यूट्यूब पर अनेकों वीडियों है, जहां से आप मुफ्त का ज्ञान ले सकते हैं.

क्या है कमाई की कैलक्यूलेशन
बिरयानी बिजनेस में मुनाफा काफी अच्छा होता है. एक बड़ी देग में लगभग 15 किलो बिरयानी तैयार हो जाती है. अगर आप दो देग बिरयानी बनाते हैं, तो कुल 30 किलो बिरयानी तैयार होगी. इसे 200 रुपए किलो के हिसाब से बेचा जाए, तो रोजाना लगभग 6000 रुपए की बिक्री हो सकती है.

फूड बिजनेस में आमतौर पर 30 से 35 प्रतिशत तक का प्रॉफिट मार्जिन माना जाता है. इस हिसाब से आप रोज करीब 2000 रुपए तक की कमाई कर सकते हैं. महीनेभर में यह मुनाफा 50 से 60 हजार रुपए तक पहुंच सकता है.

वैरायटी खिंचेगी लोगों को
बिरयानी की अलग-अलग वैरायटी ग्राहकों को अट्रैक्ट करने में मदद करती हैं. आप हैदराबादी बिरयानी, चिकन बिरयानी, मटन बिरयानी, वेज बिरयानी, अंडा बिरयानी और पनीर बिरयानी अपने मेन्यू में शामिल कर सकते हैं. अलग स्वाद और अच्छी क्वालिटी ग्राहकों को बार-बार आपकी दुकान तक खींचकर लाएगी.

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी बढ़ेगी सेल्स
आज के समय में सिर्फ ऑफलाइन बिक्री पर निर्भर रहना सही नहीं माना जाता. आप अपने बिजनेस को तेजी से बढ़ाने के लिए स्विगी और जोमैटो जैसे ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म्स से जुड़ सकते हैं. इससे आपके ऑर्डर बढ़ेंगे और ज्यादा लोगों तक आपकी बिरयानी पहुंचेगी. इससे आपकी सेल्स की बढ़ेगी जिससे मुनाफे पर डायेक्ट प्रभाव पड़ेगा.

लाइसेंस और मार्केटिंग के बिना अधूरा है काम
फूड बिजनेस को लंबे समय तक सफल बनाने के लिए जरूरी लाइसेंस लेना जरूरी है. बिजनेस शुरू करते समय GST नंबर, ट्रेड लाइसेंस और फूड सेफ्टी सर्टिफिकेशन जरूर बनवाएं. इसके अलावा सोशल मीडिया और लोकल मार्केटिंग के जरिए अपने ब्रांड का नाम बड़ा करें. अच्छी क्वालिटी और सही सर्विस के दम पर आपका बिरयानी बिजनेस तेजी से आगे बढ़ सकता है.

 

Read more!

RECOMMENDED