Advertisement

पेंशन बंद होने से बचानी है, तो तुरंत करें ये काम... घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र

जिन लोगों को EPFO से पेंशन मिलती है, उनके लिए जरूरी है कि वह जीवन प्रणाण जमा करें. यह प्रमाण हर साल जमा करना होता है. यदि कोई इसे जमा नहीं कर पाता है तो उनकी पेंशन रुक सकती है. ऐसे में जाने कैसे आप इसे डिजिटली जमा कर सकते हैं.

EPFO Pension
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

अगर आप EPFO से पेंशन लेते हैं, तो आपके लिए Jeevan Pramaan Patra यानी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जरूरी है. यह सर्टिफाय करता है कि पेंशन लेने वाला व्यक्ति जीवित है. पेंशन जारी रखने के लिए इसे हर साल जमा करना होता है. इसे जमा करने के लिए आपको दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं. आप इसे ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं. इसके लिए अब मोबाइल से Face Authentication की सुविधा भी मिलती है.

क्या होता है जीवन प्रमाण पत्र?

Jeevan Pramaan एक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट है. इसे Aadhaar की मदद से बनाया जाता है. इसमें पेंशनर की पहचान की जांच होती है. सफल जांच के बाद सर्टिफिकेट ऑनलाइन बन जाता है. इसे पेंशन देने वाली एजेंसी ऑनलाइन देख सकती है. इसलिए हर बार दफ्तर जाकर कागज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती.

घर बैठे कैसे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र?

इसके लिए सबसे पहले यह देख लें कि आपका Aadhaar पेंशन देने वाली एजेंसी के रिकॉर्ड में जुड़ा है या नहीं. इसके बाद मोबाइल में Jeevan Pramaan Face App और AadhaarFaceRD ऐप इंस्टॉल करें. ऑफिशियल जानकारी के अनुसार Face Authentication के लिए फोन के कैमरे से चेहरे की पहचान की जाती है. यहां अलग से फिंगरप्रिंट मशीन की जरूरत नहीं होती.

कैसे पूरा करें Face Authentication

इसे करने के लिए Jeevan Pramaan Face App खोलकर पेंशनर की जरूरी जानकारी भरें. इसमें Aadhaar नंबर, PPO नंबर, बैंक खाते और मोबाइल से जुड़ी जानकारी की जरूरत हो सकती है. इसके बाद मोबाइल कैमरे से चेहरे का स्कैन करें. चेहरा सही तरीके से स्कैन होने के बाद डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बन जाता है.

सर्टिफिकेट बनने के बाद क्या करें?

सफल सबमिशन के बाद मोबाइल पर SMS आता है. इसमें Pramaan ID या लेन-देन की जानकारी मिलती है. इसी जानकारी की मदद से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है. इसे पेंशन देने वाली एजेंसी ऑनलाइन देख सकती है. हार्ड कॉपी जमा करना आम तौर पर जरूरी नहीं होता.

PPO नंबर भरते समय रखें खास ध्यान

फॉर्म भरते समय PPO नंबर बिल्कुल सही डालें. नंबर में गलती होने पर जांच पूरी नहीं हो सकती. अगर किसी पेंशनर के एक से ज्यादा PPO हैं, तो हर PPO के लिए अलग प्रोसेस पूरी करनी पड़ सकती है. Aadhaar और बैंक से जुड़ी जानकारी भी पहले जांच लें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement