Jio Platforms का IPO आज यानी 21 अक्टूबर को खुलते ही निवेशकों के बीच चर्चा में आ गया. 30,213 करोड़ के इस इश्यू को पहले दिन सुबह 10:44 बजे तक 1.14 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. ग्रे मार्केट में भी IPO का प्रीमियम बढ़कर 276 पहुंच गया है. इससे शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 1395 बनती है.
बड़े निवेशकों की दिलचस्पी, रिटेल कैटेगरी में कम आवेदन
सब्सक्रिप्शन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, IPO में 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले करीब 22.58 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं.
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): 3.68 गुना सब्सक्राइब
रिटेल निवेशक: 0.26 गुना सब्सक्राइब
नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII): 0.28 गुना सब्सक्राइब
कर्मचारी कैटेगरी: 0.61 गुना सब्सक्राइब
शेयरहोल्डर कैटेगरी: 0.47 गुना सब्सक्राइब
QIB कैटेगरी में 4.90 करोड़ शेयरों के मुकाबले करीब 18.03 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित 8.50 करोड़ शेयरों के मुकाबले करीब 2.20 करोड़ शेयरों की बोलियां आईं.
Jio IPO का GMP 276 कितनी हो सकती है लिस्टिंग कीमत?
ग्रे मार्केट के आंकड़ों के मुताबिक, 21 अक्टूबर की सुबह Jio Platforms का GMP 276 था. IPO का ऊपरी प्राइस बैंड 1119 रुपये है. इस हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग कीमत 1395 बनती है.
GMP 19 अक्टूबर को 245 था, जो 20 अक्टूबर को बढ़कर 273 और 21 अक्टूबर की सुबह 276 हो गया. हालांकि, यह केवल ग्रे मार्केट का संकेत है. वास्तविक लिस्टिंग कीमत इससे अलग हो सकती है.
23 अक्टूबर तक खुला रहेगा IPO
Jio Platforms का IPO 21 से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड 1065 से 1119 प्रति शेयर है. रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट 12 शेयरों का है. ऊपरी प्राइस बैंड पर आवेदन करने के लिए 13428 लगाने होंगे. आवंटन 26 अक्टूबर को फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को NSE और BSE पर प्रस्तावित है. कंपनी ने IPO से पहले एंकर निवेशकों से करीब 8110 करोड़ जुटाए हैं. एंकर बुक में करीब 2.5 लाख करोड़ की मांग आने की जानकारी दी गई है.
क्या Jio IPO में पैसा लगाना चाहिए?
Religare Broking ने इस IPO को लंबी अवधि के नजरिए से सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, 5G, डिजिटल सेवाओं और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी में कंपनी के लिए आगे बढ़ने के अवसर हैं.
जियो प्लेटफॉर्म्स देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा. इसके जरिए कंपनी लगभग 30,188 करोड़ रुपए जुटाएगी. इससे पहले 2024 में हुंडई मोटर इंडिया का 27,858 करोड़ रुपए का IPO देश का सबसे बड़ा IPO था. कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू FY24 के 109,558 करोड़ से बढ़कर FY26 में 1,46,885 करोड़ हो गया. इसी दौरान नेट प्रॉफिट 21,423 करोड़ से बढ़कर 30,049 करोड़ पहुंच गया. हालांकि, कंपनी का कारोबार टेलीकॉम सेक्टर पर काफी निर्भर है. नियमों में बदलाव, स्पेक्ट्रम की उपलब्धता, प्रतिस्पर्धा और सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं से जुड़े जोखिम भी निवेशकों को ध्यान में रखने चाहिए.