कहीं भूल तो नहीं गए! 30 जून तक जरूर करना है यह काम... नहीं तो बंद हो जाएगी LPG सब्सिडी... गैस सिलेंडर की भी घर पर नहीं होगी डिलीवरी

LPG E-KYC Update: LPG उपभोक्ताओं के लिए 30 जून बहुत ही महत्वपूर्ण तारीख है. इस तारीख तक एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी कराना जरूरी है. 30 जून 2026 की डेडलाइन तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर LPG सब्सिडी बंद हो जाएगी. गैस सिलेंडर की बुकिंग में भी परेशानी हो सकती है. घर पर सिलेंडर की डिलीवरी बंद हो सकती है. यहां आप जान सकते हैं घर बैठे कैसे ई-केवाईसी कर सकते हैं?

LPG E-KYC Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:28 AM IST

LPG Connection E-KYC: यदि आप घर में खाना बनाने के लिए LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. दरअसल, LPG उपभोक्ताओं को 30 जून 2026 तक एक जरूरी काम करना है. इस काम को इस तारीख तक नहीं करने पर एलपीजी सब्सिडी बंद हो जाएगी. गैस सिलेंडर की बुकिंग में भी परेशानी हो सकती है. घर पर सिलेंडर की डिलीवरी भी बंद हो सकती है. यदि आप सोच रहे हैं कि आखिर 30 जून तक कौन सा काम करना है तो हम आपको बताते हैं. सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तय की है. यदि आपने अभी तक एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई तो जल्द जरूर करा लें.   

30 जून तक जरूर करा लें सत्यापन 
सरकार के नए नियमों के अनुसार 1 जुलाई 2026 से बिना ई-केवाईसी वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा. आपको मालूम हो कि यह नियम प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों के साथ-साथ अन्य उपभोक्ताओं पर भी लागू होगा. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) से जुड़े लाभार्थियों को 30 जून तक बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन यानी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

सरकार ने क्यों ई-केवाईसी को किया जरूरी 
आपको मालूम हो कि सरकार चाहती है कि गैस सब्सिडी का लाभ सिर्फ वास्तविक और पात्र उपभोक्ताओं तक ही पहुंचे व फर्जी एलपीजी कनेक्शनों पर रोक लगे इसी उद्देश्य से आधार आधारित सत्यापन को अनिवार्य बनाया जा रहा है. आपको मालूम हो कि 30 जून तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है. हालांकि बाद में ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने पर भविष्य की बुकिंग पर सब्सिडी का लाभ मिल सकता है, लेकिन बीच की अवधि की रुकी हुई बकाया सब्सिडी नहीं मिलेगी.
 
दो तरह से कर सकते हैं ई-केवाईसी
आपको मालूम हो कि एलपीजी कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले मोबाइल फोन में गैस कंपनी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करना होगा. यदि कोई उपोक्ता ऑनलाइन ई-केवाईसी नहीं करना चाहता तो वह अपने पास के LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं. आपको मालूम हो कि ई-केवाईसी वेरिफिकेशन फ्री में किया जाता है. इसके लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाता है.

ऐसे करें ऑनलाइन ई-केवाईसी
1. सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप पर आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें. 
2. इसके बाद अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें. 
3. फिर कैश मेमो पर दिए गए 16 अंकों की LPG ID को लिंक करें.
4. इसके बाद होम स्क्रीन पर जाकर मेरी प्रोफाइल पर क्लिक करें.
5. फिर एलपीजी विवरण में जाकर इंडेन डिटेल सेक्शन खोलें.
6. ऐसा करने के बाद आपको E-KYC का ऑप्शन दिखाई देगा. अब सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें.
7. फिर Face Scan पर क्लिक करके बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें.
8. अंत में E-KYC Request सबमिट कर दें. इस तरह से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.


 

Read more!

RECOMMENDED