Advertisement

Axis Bank यूजर्स के लिए गुड न्यूज, अब गलती से नहीं भेज पाएंगे ज्यादा UPI अमाउंट... तय कर सकेंगे पेमेंट के लिए अलग लिमिट

UPI से कितना पैसा भेजना है, इस पर अब यूजर कंट्रोल रख सकेगा. एक्सिस बैंक ने UPI लिमिट मैनेजमेंट की नई सेवा शुरू की है, जिसके तहत ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार UPI पेमेंट की सीमा तय कर सकते हैं. यह सेवा व्यक्ति को पैसे भेजने, घरेलू दुकानदारों और अंतरराष्ट्रीय दुकानदारों के लिए अलग-अलग लिमिट सेट करने का ऑप्शन देती है.

Axis Bank News
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

अगर आप लगभग रोज ही UPI से पैसे भेजते हैं या दुकानों पर पेमेंट करते हैं, तो एक्सिस बैंक की ये खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. दरअसल एक्सिस बैंक ने यूपीआई पेमेंट को लेकर एक नई सेवा शुरू की है. इसके तहत यूजर अपने यूपीआई पेमेंट की लिमिट खुद तय कर सकते हैं. इसका फायदा यह होगा कि एक तय सीमा से ऊपर का आप ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे. यानी कई बार जो अमांउट गलत लिख दिया जाता है, उस ट्रांजैक्शन का भी खतरा कम होगा.

अलग टाइप की पेमेंट तो अलग होगी लिमिट

इस नई सेवा में यूजर तीन तरह के यूपीआई पेमेंट के लिए अलग-अलग लिमिट तय कर सकते हैं. पहली कैटेगरी में किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजना शामिल है. जैसे परिवार, दोस्त या किसी अन्य व्यक्ति को किया गया पेमेंट.

दूसरी कैटेगरी दुकानदारों की है. इसमें भारत की दुकानों, रेस्टोरेंट और ऑनलाइन बिजनेस के लिए किए जाने वाले यूपीआई पेमेंट शामिल हैं. तीसरी कैटेगरी विदेशी दुकानदारों की है, यानी विदेश में UPI से किए जाने वाले पेमेंट.

सभी यूपीआई ऐप पर लागू होगी लिमिट

इस सेवा की सबसे खास बात यह है कि ग्राहक को हर UPI ऐप में अलग से लिमिट सेट करने की जरूरत नहीं होगी. एक्सिस मोबाइल बैंकिंग ऐप में तय की गई लिमिट उस एक्सिस बैंक खाते से जुड़े सभी यूपीआई ऐप पर लागू होगी. इससे ग्राहकों को अलग-अलग ऐप में सेटिंग बदलने की परेशानी नहीं होगी.

मोबाइल से कैसे बदल सकेंगे यूपीआई लिमिट?

यूपीआई लिमिट बदलने के लिए यूजर को एक्सिस मोबाइल बैंकिंग ऐप खोलना होगा. इसके बाद क्विक लिंक्स में जाकर सेफ्टी सेंटर चुनना होगा. फिर यूपीआई मॉड्यूल और उसके बाद कंट्रोल सेंटर में जाकर लिमिट बदली जा सकती है. लिमिट बदलते समय MPIN और OTP से पुष्टि करनी होगी. बदलाव के बाद ऐप और एसएमएस के जरिए इसकी जानकारी भी दी जाएगी.

अभी सभी यूजर को नहीं मिली सेवा

बैंक ने यह सेवा फिलहाल कुछ यूजर के लिए शुरू की है. इसे धीरे-धीरे दूसरे यूजर तक भी पहुंचाया जाएगा. बैंक ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इस सुविधा के तहत मैक्सिमम कितनी रकम की लिमिट ग्राहक खुद तय कर सकेंगे.

UPI फ्रॉड का खतरा होगा कम?

इस सेवा से बड़ी रकम के गलत या बिना पर्मिशन के पेमेंट का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है. अगर कोई यूजर आमतौर पर छोटे भुगतान करता है, तो वह अपने लिए कम UPI लिमिट रख सकता है. हालांकि, यह धोखाधड़ी से पूरी सेफ्टी की गारंटी नहीं है. इसलिए UPI PIN और OTP किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए और पेमेंट करने से पहले नाम और रकम जरूर जांचनी चाहिए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement